Crime

घर का ताला तोड़कर लाखों की चोरी,जांच में जुटी पुलिस

महराजगंज। जनपद के कोठीभार थानाक्षेत्र में बीती रात चोरों ने परिजनों की अनुपस्थिति में घर का ताला तोड़ कर ढाई लाख रुपए नकदी व लाखों रुपए के जेवर को चोर चुरा ले गए। इस संबंध में गृहस्वामी की पत्नी ने कोठीभार पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।

प्राप्त समाचार के अनुसार कोठीभार थानाक्षेत्र के कर्बला टोला निवासी मोहम्मदिन विगत चार साल से कुबैत रहता है। घर में उसकी पत्नी शबनम अपने दो बच्चों के साथ रहती है। शबनम के अनुसार वह 29 जून को बकरीद के दिन बच्चों के साथ अपने मायके निचलौल चली गई थी। 2 जुलाई रविवार की रात चोरों ने घर का ताला तोड़कर घर के अलमारी में रखा ढाई लाख रुपया नकद,एक सोने का हार, चार सोने की अंगूठी, एक सोने की चेन, दो मंगलसूत्र, एक जोड़ी चांदी का पायल सहित घर के जरूरी कागज़ को चोरों ने चुरा लिया। सोमवार को सुबह शबनम के घर का टूटा ताला देख मोहल्लेवासियों ने शबनम को चोरी की सूचना दी। शबनम ने घर पहुंच चोरी की सूचना पुलिस को दिया। सूचना के बाद सिसवा चौकी इंचार्ज अनघ कुमार मौके पर पहुंचकर छानबीन में जुट गए।

BABA GANINATH BHAKT MANDAL  BABA GANINATH BHAKT MANDAL

Related Articles

Back to top button