![](https://i0.wp.com/cmgtimes.com/wp-content/uploads/2021/07/डिजिटल-इंडिया.jpg?fit=300%2C168&ssl=1)
पीएम ने कहा कि डिजिटल इंडिया भारत का संकल्प है
आत्मनिर्भर भारत की साधना है, 21वीं सदी में सशक्त होते भारत का जयघोष है।
ई-नाम पोर्टल पर किसान और व्यापारी बड़ी संख्या में जुड़ रहे हैं
प्रधानमंत्री ने कहा कि ई-नाम पोर्टल इसलिए बनाया गया है ताकि किसान देश की सभी मंडियों में अपनी फसल का सौदा कर सके। इस पोर्टल पर किसान और व्यापारी बड़ी संख्या में जुड़ रहे हैं। कोरोना काल में डॉक्टर्स ने मानवता की सेवा की है।
कोरोना काल में डॉक्टर्स ने मानवता की सेवा की
कार्यक्रम के दौरान डॉक्टरों से बातचीत के दौरान पीएम मोदी ने कहा कि चिकित्सा दिवस पर देश के सभी चिकित्सकों को बधाई। कोरोना काल में डॉक्टर्स ने मानवता की सेवा की है।
शिक्षा का डिजिटल होना आज समय की मांग
कार्यक्रम में लाभार्थियों से बात करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि शिक्षा का डिजिटल होना आज समय की मांग है। अब हमारी कोशिश है कि गांव में सस्ती और अच्छी इंटरनेट कनेक्टिविटी मिले। सस्ते मोबाइल और दूसरे माध्यम उपलब्ध हो ताकि गरीब से गरीब बच्चा भी अच्छी पढ़ाई कर पाएं।
गरीबों और किसानों को फायदा, लोगों को सशक्त बनाना लक्ष्य – रविशंकर प्रसाद
आज के कार्यक्रम में केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद भी शामिल थे। इस दौरान उन्होंने कहा कि 6 साल डिजिटल इंडिया के पूरे हो गए हैं और इस दौरान करोड़ों गरीबों के बैंक खाते खोले गए हैं। भारत सरकार ने कल्याणकारी योजनाओं के पैसे सीधे गरीबों के बैंक खाते में डाले हैं। आज डिजिटल एग्रीकल्चर के जरिए किसान अपनी फसल बेच रहे हैं। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि लोगों को सशक्त बनाना डिजिटल इंडिया का मकसद है। हमारा लक्ष्य डिजिटल इंडिया को आगे बढ़ाना है। देश में आज 50 हजार से अधिक स्टार्टअप शुरू हो चुके हैं। टेलीमेडिसिन सेवाएं भारत को और अधिक मजबूत करेंगी।