National

पीएम मोदी- शेख हसीना ने की चिल्हाटी-हल्दीबाड़ी रेल लिंक की शुरुआत

55 साल बाद शुरू हुई दोनों देशों के बीच रेल सेवा

नई दिल्ली : कृषि कानूनों के खिलाफ देश में चल रहे किसान आदोंलन के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज बांग्लादेश की प्रधानमंत्री शेख हसीना से वीडियो कॉनफ्रेंसिंग के जरिए मुलाकात कर रहे हैं। इस अवसर पर पीएम ने अगले वर्ष बांग्लादेश यात्रा के निमंत्रण के लिए पीएम शेख हसीना का धन्यवाद व्यक्त किया। इसके साथ ही दोनों पीएम ने संयुक्त रूप से भारत और बांग्लादेश के बीच चिल्हाटी-हल्दीबाड़ी रेल लिंक का उद्घाटन किया।

एंटी-लिबरेशन ताकतों को लेकर पीएम ने कही ये बात
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वर्चुअल समिट के जरिए बांग्लादेशी पीएम से कहा, `विजय दिवस के तुरंत बाद आज की हमारी मुलाकात विशेष महत्व रखती है। एंटी-लिबरेशन ताकतों पर बांग्लादेश की ऐतिहासिक जीत को आपके साथ विजय दिवस के रूप में मनाना हमारे लिए गर्व की बात है। अगले वर्ष बांग्लादेश यात्रा के निमंत्रण के लिए मैं आपका धन्यवाद करता हूं। आपके साथ बंगबंधु को श्रद्धांजलि अर्पित करना मेरे लिए गर्व की बात होगी।`

नेबरहुड फर्स्ट नीति का एक प्रमुख स्तंभ है बांग्लादेश
उन्होंने कहा, `बांग्लादेश हमारी नेबरहुड फर्स्ट नीति का एक प्रमुख स्तंभ है। बांग्लादेश के साथ संबंधों मे मजबूती और गहराई लाना मेरे लिए पहले दिन से ही विशेष प्राथमिकता रही है। कोरोना महामारी को लेकर पीएम ने कहा, `वैक्सीन के क्षेत्र में हमारे बीच अच्छा सहयोग चल रहा है, इस सि​लसिले में हम आपकी आवश्यकताओं का भी विशेष ध्यान रखेंगे।` इसके साथ ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और बांग्लादेश की प्रधानमंत्री शेख हसीना ने वीडियो कांफ्रेंसिंग के ​जरिए संयुक्त रूप से भारत और बांग्लादेश के बीच चिल्हाटी-हल्दीबाड़ी रेल लिंक का उद्घाटन किया।

BABA GANINATH BHAKT MANDAL  BABA GANINATH BHAKT MANDAL

Related Articles

Back to top button