National

प्रधानमंत्री मोदी ने किया अहमदाबाद, सूरत मेट्रो प्रोजेक्ट का शिलान्यास

नई दिल्ली । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को गुजरात को बड़ा तोहफा दिया। प्रधानमंत्री मोदी ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिये सूरत मेट्रो रेल परियोजना और अहमदाबाद मेट्रो परियोजना के दूसरे चरण के लिए शिलान्यास किया। इस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री विजय रूपाणी, राज्यपाल आचार्य देवव्रत और केंद्रीय शहरी विकास मंत्री हरदीप पुरी भी उपस्थित हैं।


प्रधानमंत्री मोदी ने अहमदाबाद और सूरत मेट्रो परियोजना का शिलान्यास करते हुए कहा कि उत्तरायण की शुरुआत में आज अहमदाबाद और सूरत को बहुत ही अहम उपहार मिल रहा है। रविवार को ही केवडिया के नए रेल मार्ग और नई ट्रेनों की शुरुआत हुई है। अहमदाबाद से भी आधुनिक जन शताब्दी एक्सप्रेस अब केवडिया तक जाएगी।  उन्होंने कहा कि आज अहमदाबाद में 17 हजार करोड़ रुपये से ज्यादा के इंफ्रास्ट्रक्चर का काम शुरू हो रहा है। ये दिखाता है कि कोरोना के इस काल में भी नए इंफ्रास्ट्रक्चर के निर्माण को लेकर देश के प्रयास लगातार बढ़ रहे हैं।

BABA GANINATH BHAKT MANDAL  BABA GANINATH BHAKT MANDAL

Related Articles

Back to top button