National

पीएम मोदी ने राष्ट्र को दी डबल स्टैक लॉन्ग हॉल कंटेनर ट्रेन

नई दिल्ली : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को वीडियो कॉन्फ़्रेंसिंग के जरिए वेस्टर्न डेडिकेटेड फ्रेट कॉरिडोर (डब्ल्यूडीएफसी) के 306 किलोमीटर लंबे रेवाड़ी- मदार गलियारे का उद्घाटन किया। इस कार्यक्रम के दौरान प्रधानमंत्री ने न्यू अटेली से न्यू किशनगढ़ के लिए इलेक्ट्रिक ट्रैक्शन से चलने वाली 1.5 किलोमीटर लंबी दुनिया की पहली डबल स्टैक लॉन्ग हॉल कंटेनर ट्रेन को भी हरी झंडी दिखाई। इससे रेलवे को माल ढुलाई में काफी फायदा मिलेगा और एक बार में ज्यादा सामान को एक स्‍थान से दूसरे स्थान पर आसानी से भेजा जा सकेगा।

वेस्टर्न डेडिकेटेड फ्रेट कॉरिडोर का रेवाड़ी- मदार खंड हरियाणा (महेंद्रगढ़ और रेवाड़ी जिलों में लगभग 79 किलोमीटर) और राजस्थान (जयपुर, अजमेर, सीकर, नागौर और अलवर जिलों मेंलगभग 227 किलोमीटर) में स्थित है। इसमें 9 नए बने डीएफसी स्टेशन शामिल हैं, जिनमें से छह- न्यू डबला, न्यू भगेगा, न्यू श्री माधोपुर, न्यू पचार मलिकपुर, न्यू सकून और न्यू किशनगढ़-क्रॉसिंग स्टेशन हैं। जबकि बाकी तीन- रेवाड़ी, न्यू अटेली और न्यू फुलेरा- जंक्शन स्टेशन हैं।

BABA GANINATH BHAKT MANDAL  BABA GANINATH BHAKT MANDAL

Related Articles

Back to top button