UP Live

पीएम आगमन: एसपीजी अधिकारियों ने कार्यक्रम स्थलों का किया दौरा, ड्रोन कैमरे पर लगा प्रतिबंध

बाहर से पहुंची सशस्त्र बलों की अतिरिक्त टुकड़ियां ,वायु सेना के हेलीकॉप्टर ने खजुरी में उतर कर किया रिहर्सल,कार्यक्रम स्थलों पर चप्पे चप्पे की हुई तलाशी .

वाराणसी। काशी में एसपीजी के डेरा डालने के बाद फोर्स की संख्या भी लगातार बढ़ रही है। बाहरी फ़ोर्स के आने संग तमाम तैयारियां अंतिम दौर में है। प्रधानमंत्री के कार्यक्रम स्थल पर कल मुख्यमंत्री ने जायजा लिया तो आज दिल्ली और लखनऊ से आए तमाम अधिकारियों संग एसपीजी की टीम ने दौरा किया। लगभग सभी कार्यक्रम स्थलों को एसपीजी ने अपने निगरानी में ले लिया है। आज पूरे दिन प्रधानमंत्री के आगमन को लेकर कई दौर में बेस्ट के भी होती रही। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 30 नवंबर को अपने संसदीय क्षेत्र वाराणसी पहुँच रहे हैं। इसको लेकर काशी में डेरा डाल चुके एसपीजी अधिकारियों ने जिलाधिकारी व अन्य आला अधिकारियों संग सभी कार्यक्रम स्थलों का जायजा लिया। 

आज सुबह मिर्जामुराद के खजुरी स्थित सभा स्थल पर एसपीजी के अधिकारी डीएम के साथ पहुंचे। यहां कई आवश्यक बदलाव व दिशा निर्देश दिए गए। इधर पुलिस लाइन में ग्रैंड रिहर्सल की तैयारी के लिए वाहनों का काफिला मंगा लिया गया था। प्रधानमंत्री की सुरक्षा के मद्देनजर दो ट्रकों पर लौट कर पुलिस की विभागीय बैरिकेडिंग मंगाई गई है। सुरक्षा के मद्देनजर बाहर से लगभग साढ़े 7 हजार सशत्र जवानों संग अर्धसैनिक बल की टुकड़िया काशी पहुंच गई है। आज पुलिस लाइन में ड्यूटी करने वाले कर्मचारियों को कार्ड बांटने की भी तैयारी चल रही थी । पीएम के दूसरे कार्यकाल के दौरान यह पहला मौका होगा जब पीएम काशी में देव दीपावली पर आयोजन में सम्मिलित होंगे। प्रधानमंत्री देव दीपावली के मौके पर काशी को कई बड़ी योजनाओं की सौगात भी देंगे। 

पीएम की जनसभा वा मिर्जामुराद के खजजुरी में तीन बजे होगी। उसके बाद वो राजघाट जायेंगे और देव दीपावली का पहला दिया जलाएंगे। राजघाट मे चुनिन्दा लोगों को सम्बोधित कर वे काशी विश्वनाथ मन्दिर में दर्शन करेगे फिर क्रूज में बैठकर वह लाखों दीपकों से सजे घाट के दृश्य का अद्भुत नजारा देखेंगे। बाद में सन्त रविदास घाट पर उतर कर वे सारनाथ मे भगवान बुद्ध के जीवन पर आधारित शो को देखने जाएंगे। फ़िलहाल काशी में खुफिया एजेंसी अलर्ट मोड पर हैं चप्पे-चप्पे पर फोर्स की तैनाती की जा रही तो पीएम के आगमन से 1 दिन पूर्व अर्ध रात्रि में बॉर्डर पर निगरानी काफी बढ़ जायेगी। केंद्रीय खुफिया एजेंसियों ने पूरे इलाके में अपना जाल फैला दिया है। आईबी,व रा के कई वरिष्ठ अधिकारी खुद काशी में कैंप कर रहे हैं।

कार्यक्रम स्थलों पर चप्पे चप्पे की हुई तलाशी

वाराणसी। प्रधानमंत्री के आगमन के मद्देनजर वायु सेना के चार हेलीकॉप्टर आज बाबतपुर हवाई अड्डे पर लैंड किए ,जो प्रधानमंत्री के आगमन और प्रस्थान तक यहां रिजर्व रहेंगे। जमीन से आसमान तक निगरानी शुरू हो चुकी है। प्रधानमंत्री के कार्यक्रम स्थलों पर आज बम डिस्पोजल दस्ता एसपीजी ने चप्पे-चप्पे की तलाशी ली। दोपहर लगभग 2:20 बजे वायु सेना का हेलीकॉप्टर मिर्जामुराद के खजूरी स्थित हेलीपैड पर उतरा। यहां से चंद मिनट बाद फिर उड़न खटोला आसमान की बुलंदियों में उड़ गया। टच एंड गो का रिहर्सल होने के साथ प्रधानमंत्री के आगमन की पुष्टि लगभग तय हो गई।

आज दिल्ली व लखनऊ से आए अधिकारियों ने तमाम कार्यक्रम स्थलों का पुनः दौरा कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया तथा हर कार्यक्रम स्थल के पास त्रिस्तरीय सुरक्षा घेरा लगातार बनाए रखने के लिए रोड मैप तैयार हुआ। प्रधानमंत्री के कार्यक्रम स्थलों पर संदिग्धों पर नजर बनाए रखने के लिए आईबी रा के अलावा स्थानीय खुफिया इकाई के लोग जाल बिछा चुके हैं। पीएमओ से पल-पल की रिपोर्ट ली जा रही तो लखनऊ गृह मंत्रालय भी लगातार अपडेट मांग रहा है। वीआईपी आगमन से पहले काशी में भारी फोर्स की आमद हो चुकी है। गंगा के घाट के ऊँचे स्थानों पर सशस्त्र बलों की तैनाती के लिए स्थान भी चिन्हित कर लिए गए हैं। कार्यक्रम स्थलों के आसपास 2 किलोमीटर इलाके में लोगों के छानबीन भी शुरू हो गई है। शहर के माल, होटल, लॉज का आकस्मिक चेकिंग कराने का निर्देश दिया गया है। सीबीसीआईडी, एसटीएफ के अधिकारियों संग एटीएस की टीम भी लगातार अलर्ट मोड में चल रही है।

जिलाधिकारी ने जनपद में 28 नवम्बर से 01 दिसम्बर तक ड्रोन कैमरे को उड़ाये जाने, को लगाया पूर्णतया प्रतिबन्ध

वाराणसी। जिलाधिकारी कौशल राज शर्मा ने जनपद वाराणसी में 30 नवम्बर को मनाये जाने वाले देव-दीपावली पर्व पर गंगा घाटों पर काफी अधिक मात्रा में श्रद्धालुओं का आवागमन होता है साथ ही जनपद वाराणसी में बाहर से भी कई पर्यटक/श्रद्धालुगण इस पर्व पर वाराणसी में आते हैं को दृष्टिगत दण्ड प्रक्रिया संहिता की धारा-144 का प्रयोग करते हुए जनपद वाराणसी की संवेदनशीलता एवं जन-सामान्य की सुरक्षा के दृष्टिगत पूरे जनपद में 28.11.2020 से 01.12.2020 तक ड्रोन कैमरे को उड़ाये जाने/इसके संचालन को पूर्णतया प्रतिबंधित कर दिया हैं। उन्होंने बताया कि पुलिस द्वारा एवं सुरक्षा एजेंसियों द्वारा किये जाने वाले ड्रोन कैमरे का संचालन इस आदेश से मुक्त रहेगा। किसी भी व्यक्ति द्वारा इस आदेश का उल्लंघन किये जाने पर उसके विरूद्ध विधिक कार्यवाही की जायेगी।

BABA GANINATH BHAKT MANDAL  BABA GANINATH BHAKT MANDAL

Related Articles

Back to top button