NationalSports

परिणय बंधन में बंधे युजवेंद्र और धनश्री, सामने आई तस्वीरें

नई दिल्ली : भारतीय क्रिकेटर युजवेंद्र चहल ने मंगलवार को मंगेतर धनश्री संग शादी कर ली। चहल ने यह वेडिंग सेरेमनी काफी प्राइवेट थी जिसमें घर-परिवार के लोग ही थे। हालांकि टीम इंडिया का कोई खिलाड़ी शादी में शामिल नहीं हो सका। भारतीय स्पिनर युजवेंद्र चहल मंगलवार को कोरियोग्राफर धनश्री वर्मा के साथ शादी के बंधन में बंध गए। चहल ने ट्विटर पर अपनी शादी की फोटो पोस्ट करते हुए पोस्ट की और लिखा, `22.12.20। हमने` वंस अपॉन ए टाइम `से शुरुआत की और अंत में` शादी तक पहुंचे।` सिर्फ चहल ने ही नहीं धनश्री ने भी शादी की तस्वीरें अपने अफिशल इंस्टाग्राम अकाउंट पर पोस्ट की है।

चहल और धनश्री शादी के जोड़े में काफी खूबसूरत लग रहे हैं। दोनों ने रेड कलर की मैचिंग ड्रेस पहनी है। शादी की तस्वीरें सामने आने के बाद साथी खिलाड़ियों ने युजी को मुबारकबाद दी। धवन से लेकर रैना तक ने चहल को जिंदगी की नई शुरुआत के लिए बधाई दी। जिसकी एक तस्वीर उन्होंने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर पोस्ट की।

ऑस्ट्रेलिया में खेले थे टी-20 सीरीज
चहल को आखिरी बार ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ हाल ही में हुई सफेद गेंद की श्रृंखला में देखा गया था। तीन मैचों की T20I सीरीज़ में, उन्होंने चार विकेट लेने में कामयाबी हासिल की और उन्हें पहले T20I में मैन ऑफ द मैच भी चुना गया। T20I श्रृंखला से पहले, उन्होंने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ तीन मैचों की श्रृंखला के पहले दो एकदिवसीय मैच खेले, जिसमें उन्होंने सिर्फ एक विकेट हासिल किया। इस साल के इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (आरसीबी) के लिए 15 मैचों में, चहल ने 7.67 की इकॉनमी दर से 21 विकेट हासिल किए।

BABA GANINATH BHAKT MANDAL  BABA GANINATH BHAKT MANDAL

Related Articles

Back to top button