
सहारनपुर : खनन माफिया और पूर्व विधान परिषद सदस्य हाजी इकबाल की पत्नी, छोटे भाई और पुत्रों के पासपोर्ट गुरूवार को जब्त कर लिये गये है।हाजी इकबाल पिछले कई महीनो से फरार है और उसकी गिरफ्तारी पर पुलिस ने एक लाख रूपये का इनाम घोषित किया हुआ है। पुलिस के अनुसार खनन माफिया हाजी इकबाल की पत्नी, छोटे भाई पूर्व एमएलसी महमूद अली व बेटों के पासपोर्ट जब्त करने की कार्रवाई के नोटिस जारी किए गए हैं।
कोतवाली प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि उनकी रिपोर्ट पर रीजनल पासपोर्ट कार्यालय गाजियाबाद द्वारा हाजी इकबाल का पासपोर्ट जब्त करने की कार्रवाई कर दी गई है। अभी उनकी पत्नी फरीदा बेगम, छोटे भाई महमूद अली व बेटों अफजाल, अलीशान व वाजिद अली के पासपोर्ट जब्त करने के लिए संबंधित को नोटिस जारी कर दिए गए हैं।(वार्ता)



