दुद्धी सोनभद्र- स्थानीय ब्लाक में बुधवार को नामांकन वापसी एवं चुनाव चिन्ह आवंटन तिथि को लेकर प्रत्याशियों की भारी भीड़ डटी रही। प्रातः 8:00 बजे से दोपहर 3:00 बजे तक नामांकन पत्रों की वापसी का समय निर्धारित था। जिसके अंतर्गत कुल 63 प्रत्याशियों ने अपना पर्चा वापस ले लिया। सबसे ज्यादा 51 लोगों ने ग्राम प्रधान पद से, 5 लोगों ने ग्राम पंचायत वार्ड सदस्य के पद से एवं सहित 7 लोगों ने क्षेत्र पंचायत सदस्य के पद से अपना अपना नामांकन पत्र वापस लिया। जोड़-तोड़ की राजनीति में अपने को असहज महसूस करने वाले कुछ प्रत्याशी स्वयं अपना हाथ वापस खिंच लिए तो कुछ मान मनौवल कर उन्हें पीछे हटने पर मजबूर करने में कामयाब रहे।मंगलवार की रात अधिकांश गांवों इसका दौर चला। चुनाव मैदान में डटे प्रत्याशियों को देर शाम तक चुनाव चिन्ह आवंटन करने का काम जारी रहा।
With Product You Purchase
Subscribe to our mailing list to get the new updates!
Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur.
Related Articles
Check Also
Close



