Crime

चालीस लाख की अवैध अग्रेंजी शराब बरामद, एक तस्कर गिरफ्तार

सोनभद्र । चोपन थाना क्षेत्र में पुलिस ने अवैध तरीके से एक ट्रक में पंजाब से बिहार ले जा रहे 624 पेटी अंग्रेजी शराब बरामद कर एक तस्कर को गिरफ्तार कर लिया है। बरामद शराब की अनुमानित कीमत 40 लाख रूपये है। पुलिस अधीक्षक डाॅ यशवीर सिंह ने बताया कि जनपद में अवैध शराब तस्करी की सूचना लगातार मिल रही थी। इस सूचना पर अपराधियों की गिरफ्तारी व बरामदगी हेतु क्रांइम ब्रांच व जिले के हर थाने को निर्देशित किया गया था। क्रांइम ब्रांच व चोपन थाने की पुलिस टीम को सूचना मिली की एक ट्रक से अवैध शराब बिहार जाने वाली है।

सूचना पर पुलिस टीम ने सलखन फासिल्स पार्क के पास घेराबंदी कर एक संदिग्ध ट्रक को रोक लिया। जांच में पुलिस ने अवैध अंग्रेजी शराब (सेल इन पंजाब) के साथ पंजाब निवासी तस्कर लखविन्दर सिंह, निवासी फतेहगढ़, पोस्ट पठानकोट को गिरफ्तार कर लिया। जांच में ट्रक से कुल 624 पेटी अंग्रेजी शराब (500 पेटी मैकडावल तथा 124 पेटी इम्पीरीयल ब्लू कुल 5499 लीटर) सेल इन पंजाब बरामद किया। बरामद शराब की कीमत लगभग 40 लाख रुपये है। पुलिस ने ट्रक को सीज कर दिया एवं आबकारी अधिनियम के तहत तस्कर को जेल भेज दिया है।पुलिस अधीक्षक ने सराहनीय कार्य करने वाली पुलिस टीम के उत्साहवर्धन हेतु 25,000 रुपये नगद पुरस्कार से पुरस्कृत किया है।(हि.स.)

BABA GANINATH BHAKT MANDAL  BABA GANINATH BHAKT MANDAL

Related Articles

Back to top button