
महराजगंज। विकास खंड मिठौरा के स्थानीय ग्राम सभा मे बरसात का पानी बहने से रोकने पर गुस्साए लोगों ने किया महराजगंज-निचलौल मार्ग को सुबह 9:00 बजे जाम कर दिया गया जिससे छोटे बड़े साधनों से लेकर पैदल चलने वाले राहगीरों को आधे घंटे तक दिक्कतों का सामना करना पड़ा। मौके पर मिठौरा पुलिस चौकी प्रभारी समझाने व पानी खुलवाने के बाद रास्ते पर से जाम हटा।
प्राप्त जानकारी के अनुसार ग्राम सभा मिठौरा में दो पक्षों का बारिश का पानी निजी रास्ते से एक पक्ष के खाली जमीन के रास्ते से बह रहा था लेकिन जिस रास्ते से पानी बह रहा था उस पर बुधवार की सुबह जिसकी जमीन थी उसके द्वारा उस पर मिट्टी डाल दिया गया जिससे पानी दूसरे पक्ष के लोगों के घरों में जाने लगा जिस पर दूसरा पक्ष ने मुख्य सड़क महराजगंज-निचलौल मार्ग को जाम कर दिया गया।जिसकी सूचना मिठौरा पुलिस चौकी प्रभारी कृष्ण कुमार गुप्ता, क्षेत्र पंचायत सदस्य दिलीप मणि पाण्डेय व ग्राम प्रधान प्रतिनिधि सुनील कुमार गुप्ता ने मौके पर पहुँचकर रास्ते से जाम को हटवाया और बन्द पानी को खुलवाया ।



