Crime

घायल अवस्था में मिला वृद्ध

वाराणसी। रोहनिया थाना क्षेत्र के मोहनसराय पुलिस चौकी से चंद दूरी पर खेत में खून से लथपथ वृद्ध मिला। मामले की जानकारी तब हुई जब शाम को कुछ महिलाएं उधर से गुजरीं। देख तो खेत में वृद्ध अचेत पड़ा है और गर्दन से खून का रिसाव जारी है। महिलाओं ने इसकी सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने वृद्ध को इलाज के लिए अस्पताल भिजवाया।  स्थानीय लोगों की माने तो घायल श्रीचंद प्रजापति (50) शराब के नशे में था और खुद से अपनी गर्दन काट ली। वह सिंधोरा बसही का निवासी है। वह बड़बड़ा रहा था और कह रहा था कि उसका मकान कोई मोती प्रजापति है जो हड़पना चाहता है। इसमें मेरे भांजे अशोक प्रजापति और पत्नी आशा देवी का कोई कसूर नहीं है, दोनों बेकसूर हैं।

BABA GANINATH BHAKT MANDAL  BABA GANINATH BHAKT MANDAL

Related Articles

Back to top button