UP Live

आब्जर्वर अजय कुमार सिंह ने अस्पताल में ली अंतिम सांस, मुख्य मंत्री ने जताया शोक

वाराणसी। एमएलसी चुनाव के लिए बनारस में बतौर प्रेक्षक तैनात किये गए सीनियर आईएएस अजय कुमार सिंह ने शनिवार की सुबह अस्पताल में दम तोड़ दिया। इस बात की खबर मिलते ही बनारस से लखनऊ तक शोक की लहर दौड़ गई। मुख्यमंत्री ने टीम11के अधिकारियों संग बैठक कर शोक जताया व मृत आईएएस को श्रद्धांजलि दी। बता दें कि शुक्रवारको सर्किट हाउस में उन्हें दिल का दौरा पड़ने के बाद उन्हें मकबूल आलम रोड स्थित शुभम नर्सिंग होम में भर्ती कराया गया था। यहां डाक्टरों ने उन्हें बचाने की पूरी कोशिश की। पिछले 24 घंटे से उन्हें लाइफ सपोर्ट सिस्टम पर रखा गया था, लेकिन आज सुबह साढ़े 9 बजे उनके साँसों की डोर टूट गई। मिली

जानकारी के अनुसार पटना के रहने वाले अजय कुमार सिंह 1998 बैच के आईएएस ऑफिसर थे। अजय कुमार सिंह उत्तर प्रदेश शासन में सचिव राष्ट्रीय एकीकरण के पद पर तैनात थे। वाराणसी में विधान परिषद चुनाव में पर्यवेक्षक के रूप में वे काशी आये थे। अंतिम संस्कार मणिकर्णिका घाट पर होगा अजय कुमार सिंह का अंतिम संस्कार वाराणसी के मणिकर्णिका घाट पर आज सायंकाल 4 बजे किया जाएगा। उनके पुत्र के लखनऊ तथा कुछ निकट संबंधियों के दिल्ली से आने की फ़िलहाल प्रतीक्षा चल रही है। अंतिम संस्कार में शासन के दो वरिष्ठ अधिकारी भी काशी आ चुके हैं।

अजय सिंह के निधन पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने टीम 11 की बैठक के दौरान अपने अधिकारियों के साथ श्रद्धांजलि दी। मुख्यमंत्री ने शोकाकुल परिवार के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त की। विधान परिषद चुनाव में लखनऊ से जनपदीय पर्यवेक्षक के रूप में वाराणसी में सेवा दे रहे अजय कुमार सिंह को शुक्रवार को हृदयाघात होने पर शुभम हॉस्पिटल में तत्काल भर्ती कराया गया था। शुभम हॉस्पिटल के साथ ही साथ सर सुंदर लाल चिकित्सालय बीएचयू के कार्डियोलोजिस्ट एवं न्यूरोलॉजिस्ट के परामर्श, देखरेख एवं सतत निगरानी में उनका इलाज चल रहा था कल दोपहर तक उनके स्वास्थ्य की स्थिति गंभीर बनी हुई थी। इसके बाद सुधार होने लगा था लेकिन आज तड़के पुनः उनका पल्स रेट डाउन हुआ तो फिर स्थिति बिगड़ती चली गई।

पत्नी नीना भी है आईएएस अधिकारी

उनकी पत्नी नीना शर्मा भी 1998 बैच की आईएएस अधिकारी हैं। उनकी ड्यूटी ऑब्जर्वर के तौर पर आगरा में लगी थी। कल सुबह से ही उनको दिल्ली ले जाने की कवायद शुरू हो गई थी। हॉस्पिटल से एयरपोर्ट ले जाने के लिए बीएचयू की एम्बुलेंस भी हॉस्पिटल पहुंच गई थी।

गुरुवार देर रात तक मतगणना स्थल पर रहे मौजूद

तेज तर्रार 1998 बैच के आईएएस अधिकारी अजय कुमार सिंह विधान परिषद शिक्षक सीट की चुनाव प्रक्रिया के दौरान गुरुवार को वाराणसी के पहाड़िया मंडी में चल रही मतगणना में देर रात तक मौजूद थे। उसके बाद वापस वह सर्किट हाउस चले गए। शुक्रवार सुबह करीब साढ़े सात बजे सर्किट हाउस में वह अचानक गिर पड़े। सुरक्षाकर्मियों ने स्थानीय प्रशासन के सहयोग से आनन-फानन उन्हें निजी अस्पताल में भर्ती कराया। डॉक्टर्स के मुताबिक, हार्ट अटैक के कारण वह अचेत होकर गिर गए थे। आज उनकी मौत की खबर मतगणना स्थल पर पहुंची तो यहां लगे कर्मचारी अधिकारी भी मायूस हो गए कई अधिकारी खबर मिलते ही सीधे अस्पताल रवाना हो गए।

BABA GANINATH BHAKT MANDAL  BABA GANINATH BHAKT MANDAL

Related Articles

Back to top button