State

पंजाब और हरियाणा में शीतलहर से कोई राहत नहीं

चंडीगढ़, फरवरी । हरियाणा और पंजाब के ज्यादातर हिस्सों में शीतलहर से सोमवार को भी खास राहत नहीं मिली जहां न्यूनतम तापमान कुछ स्थानों पर जमाव बिंदु के आसपास दर्ज किया गया।

यहां मौसम विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि पंजाब का हलवारा दोनों राज्यों में सबसे ठंडा स्थान रहा जहां न्यूनतम तापमान 1.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं आदमपुर में भी काफी ठंड रही और न्यूनतम तापमान 2.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

शीतलहर से प्रभावित पंजाब के अन्य स्थानों में अमृतसर (2.4 डिग्री सेल्सियस), फरीदकोट (3.6 डिग्री सेल्सियस), लुधियाना (2.7 डिग्री सेल्सियस), पटियाला (3.5 डिग्री सेल्सियस), पठानकोट (4.9 डिग्री सेल्सियस), बठिंडा (2.2 डिग्री सेल्सियस) और गुरदासपुर (6.8 डिग्री सेल्सियस) शामिल रहे।

हरियाणा में, नारनौल एक बार फिर सबसे ठंडी जगह रही जहां न्यूनतम तापमान 2.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

वहीं हिसार (3.5 डिग्री सेल्सियस), करनाल (3.4 डिग्री सेल्सियस), रोहतक (4.2 डिग्री सेल्सियस), भिवानी (5.6 डिग्री सेल्सियस) और अंबाला (4.9 डिग्री सेल्सियस) भी शीतलहर की चपेट में रहा।

दोनों राज्यों की संयुक्त राजधानी चंडीगढ़ में रात में तापमान 5.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

मौसम विभाग के अधिकारी ने बताया कि सोमवार सुबह कोहरे के चलते अंबाला, हिसार, करनाल, लुधियाना और पटियाला समेत कुछ स्थानों पर दृश्यता घट गई।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
%d bloggers like this: