State

हिमाचल प्रदेश में आरटीपीसीआर की रिपोर्ट के बिना पर्यटकों को नो एंट्री

कोरोना के बढ़ते संक्रमण को कम करने के लिए देश के कई राज्यों ने जहां कर्फ्यू लगाया है वहीं हिमाचल प्रदेश ने भी कोविड पर लगाम लगाने के लिए बाहरी राज्यों से आने वालों के लिए आरटीपीसीआर टेस्ट जरूरी कर दिया है।

हिमाचल के लोगों को 7 दिन का होम क्वारंटीन
राज्य सरकार के मुताबिक बाहरी राज्यों से आने वाले लोगों को आरटीपीसीआर की रिपोर्ट साथ लानी होगी। इसके अलावा हिमाचल के लोगों को सात दिनों के लिए होम क्वारंटीन होना पड़ेगा। सात दिनों की होम क्वारंटीन अवधि के दौरान उन्हें कोरोना जांच के लिए अपना सैंपल भी देना होगा।

आरटीपीसीआर की नेगेटिव रिपोर्ट वाले ही डलहौजी में होंगे दाखिल
पर्यटक नगरी डलहौजी में भी बिना आरटीपीसीआर की रिपोर्ट दिखाए कोई पर्यटक एंट्री नहीं कर पाएगा। इसके लिए प्रशासन जल्द ही जिला के बॉर्डर कटोरी बंगला में एक चेक पोस्ट बनाने जा रहा है। जहां स्वास्थ्य विभाग व पुलिस के कर्मचारी तैनात किए जाएंगे। चेक पोस्ट पर बाहर से आने वाले हर एक व्यक्ति की जांच पड़ताल होगी। बाहरी राज्यों से आने वाले लोगों को आरटीपीसीआर रिपोर्ट दिखानी होगी। जिन लोगों के पास आरटीपीसीआर की नेगेटिव रिपोर्ट नहीं होगी, उन लोगों को डलहौजी में दाखिल नहीं होने दिया जाएगा।

उपायुक्त चंबा डीसी राणा ने बताया कि सरकार ने बाहरी राज्यों के लोगों के लिए आरटीपीसीआर की निगेटिव रिपोर्ट अनिवार्य कर दी है। कटोरी बंगला में जल्द ही चेक पोस्ट बनाई जाएगी।

BABA GANINATH BHAKT MANDAL  BABA GANINATH BHAKT MANDAL

Related Articles

Back to top button