State

नवविवाहिता दुल्हन पति को छोड़ सहेली के साथ रहने पर अड़ी

सुहागरात को बताया सहेली से कर चुकी हूँ शादी,उसी के साथ जीवन बिताउंगी

अजीत मिश्र

पटना।शादी के बाद हर नवविवाहित पति-पत्नी को अपने सपनों का घर बसाने का अरमान होता है।लेकिन पति को जब सुहागरात को ही पता चले कि वह दूसरे का अरमान उठा लाया है तो सोचिए उसके दिल पर क्या बीतेगी?तब क्या होगा जब पता चले कि उसकी पत्नी किसी लड़का से नहीं वरन लड़की से प्यार करती है?यह किसी फिल्म की कहानी नहीं बल्कि सच्ची घटना है। बिहार के बेगूसराय में दो सहेलियों के बीच रिश्ते की अजीब प्रेमकहानी सामने आई है। बताया जाता है कि लड़के से शादी से पूर्व हीं दोनों लड़कियों ने एक-दूसरे से शादी कर ली थी।लेकिन समस्या तब खड़ी हुई जब एक लड़की की शादी उसके परिजनों ने लड़के से कर दी। शादी के बाद लड़की दुल्हन बनकर लड़के के घर आयी।लेकिन सुहागरात के बाद नवविवाहित युवक के जीवन में भूचाल सा आ गया जब उसकी पत्नी की एक और मादा पति घर पर पहुंच गई। घर आई लड़की ने लड़की के ससुराल वालों को बताया कि हम दोनों सहेलियों के बीच कई साल से रिश्ता कायम है। भगवान के सामने हम दोनों सहेलियों ने विवाह भी कर लिया है।लड़की ने कहा कि मुझे इसके साथ हीं रहना है।घटना बेगूसराय नगर थाना क्षेत्र के पटेल चौक की है। यहां के एक लड़के की शादी 14 जून को रांची की एक लड़की से हुई थी। विवाह के बाद लड़का अपनी नवविवाहिता को लेकर घर आ गया।लेकिन सुहागरात को पता चला कि उसने जिस लड़की से विवाह किया वह समलैंगिक है। सुहागरात के बाद कई दिन उसका पति अपने तरीके से समझाता रहा लेकिन दुल्हन पति की बात नहीं मानी।उसने पति को अपनी सहेली के बारे में साफ साफ बता दिया की मैं अपनी सहेली के साथ हीं रहूंगी।उसका कहना था कि घर वालों ने हमारी शादी जबरदस्ती कर दी है।हंगामा तब खड़ा हो गया जब अपनी सहेली के साथ रहने के लिये
25 जून को दुल्हन की सहेली उसके ससुराल पहुंच गई। उसने दुल्हन के परिजनों से साफ कहा कि मैं अपनी सहेली को ले जाने के लिये आई हूँ। नवविवाहिता दुल्हन ने भी अपनी सहेली का हीं साथ दिया और कहा कि मैं इससे अलग जिंदा नहीं रह सकती। मैंने इसे अपना पति मानकर विवाह कर लिया है।बताते हैं कि पति और उसके परिजनों ने दुल्हन को समझाने की बहुत कोशिश की लेकिन दोनों सहेली (समलैंगिक पति-पत्नी)मानने तो तैयार नहीं हुईं। दुल्हन ने कहा कि मैं शादी नहीं करना चाहती थी लेकिन हमारे घरवालों ने जबरदस्ती शादी करवा दी। काफी हो-हल्ला के बाद मामला पुलिस के पास पहुंचा।पुलिस दोनों लड़कियों को थाना ले आई। लेकिन दोनों लड़कियों की जिद के आगे पुलिस और दुल्हन के पति बेबस हो गए।इसके बाद थक हारकर युवक भी अपनी पत्नी को सहेली के साथ जाने देने पर राजी हो गया। थानाध्यक्ष अमरेन्द्र कुमार झा के अनुसार लड़की और लड़के की रजामंदी के बाद दोनों लड़कियों को साथ भेज दिया गया।इस घटना को लेकर हर कोई अजीब तरह की चर्चाओं में खोया हुआ दिखा।कुछ लोग जमाने और कलयुग को भी दोष दे रहे थे।

Website Design Services Website Design Services - Infotech Evolution
SHREYAN FIRE TRAINING INSTITUTE VARANASI

Related Articles

Graphic Design & Advertisement Design
Back to top button