Education

नवीन ने की ओडिशा स्वास्थ्य विज्ञान विश्वविद्यालय के स्थापना की घोषणा

भुवनेश्वर : ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने पूर्व मुख्यमंत्री स्वर्गीय बीजू पटनायक के 107वीं जयंती के अवसर पर रविवार को भुवनेश्वर में ओडिशा स्वास्थ्य विज्ञान विश्वविद्यालय के स्थापना की घोषणा की।

ओडिशा स्वास्थ्य विज्ञान विश्वविद्यालय, भुवनेश्वर में सभी चिकित्सा और स्वास्थ्य विज्ञान कॉलेज और संस्थान शैक्षणिक सत्र 2023-24 से संबद्ध होंगे।शैक्षणिक सत्र 2023-24 से सभी कॉलेज स्वास्थ्य विज्ञान में स्नातक और स्नातकोत्तर पाठ्यक्रम चलाएंगे जिसमें आधुनिक चिकित्सा विज्ञान, आयुर्वेद, होम्योपैथी, नर्सिंग, फार्मेसी, फिजियोथेरेपी और अन्य स्वास्थ्य विज्ञान पाठ्यक्रम शामिल है।

ओडिशा सरकार द्वारा राज्य में चिकित्सा शिक्षा प्रणाली को व्यवस्थित करने के लिए एक स्वास्थ्य विश्वविद्यालय स्थापित करने का निर्णय लिया गया क्योंकि राज्य में कई चिकित्सा संस्थान खुल रहे हैं।ओडिशा स्वास्थ्य विज्ञान विश्वविद्यालय, भुवनेश्वर अधिनियम को अक्टूबर 2021 में ओडिशा विधानसभा में पारित किया गया था और 14 अगस्त, 2022 को राज्य सरकार द्वारा इसे अधिसूचित किया गया।

सूत्रों के अनुसार, स्वास्थ्य विश्वविद्यालय की स्थापना ओडिशा में चिकित्सा शिक्षा, रोगी देखभाल और अनुसंधान की गुणवत्ता को बढ़ावा देगी।(वार्ता)

BABA GANINATH BHAKT MANDAL  BABA GANINATH BHAKT MANDAL

Related Articles

Back to top button