Sports

मुर्मू ने राष्ट्रीय खेल पुरस्कार एवं साहसिक पुरस्कार 2022 प्रदान किए

नयी दिल्ली : राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मू ने बुधवार को राष्ट्रपति भवन में आयोजित एक समारोह में खिलाड़ियों और अन्य को राष्ट्रीय खेल पुरस्कार एवं साहसिक पुरस्कार 2022 प्रदान किए।राष्ट्रपति कार्यालय की आज यहां जारी विज्ञप्ति के अनुसार राष्ट्रपति मुर्मू द्वारा प्रदान किये जाने वाले इन पुरस्कारों में मेजर ध्यानचंद खेल रत्न पुरस्कार-2022, द्रोणाचार्य पुरस्कार-2022, अर्जुन पुरस्कार-2022, ध्यानचंद पुरस्कार-2022, तेनजिंग नोर्गे राष्ट्रीय साहसिक पुरस्कार-2021, राष्ट्रीय खेल प्रोत्साहन पुरस्कार-2022 और मौलाना अबुल कलाम आजाद ट्रॉफी-2022 शामिल हैं।

अर्जुन पुरस्कार से 25 खिलाड़ियों, द्रोणाचार्य पुरस्कार से चार कोच और चार खिलाड़ी ध्यानचंद पुरस्कार से सम्मानित किए गए। टेबल टेनिस खिलाड़ी शरत कमल अंचता को खेल रत्न पुरस्कार के लिए चुना गया।सीमा पुनिया एथलेटिक्स, एल्डहॉस पॉल एथलेटिक्स, अविनाश मुकंद साबले एथलेटिक्स, लक्ष्य सेन बैडमिंटन,एचएस प्रणय बैडमिंटन, अमित पंघाल मुक्केबाजी, निकहत जरीन मुक्केबाजी, भक्ति प्रदीप कुलकर्णी शतरंज,रमेशबाबू प्रज्ञानानंदा शतरंज, दीप ग्रेस इक्का हॉकी, शुशीला देवी जूडो, साक्षी कुमारी कबड्डी, नयन मोनी साक्यालॉन बॉल, सागर कैलास ओवहलकर मलखंभ, एलावेनिवलारिवन निशानेबाजी, ओमप्रकाश मिथरवाल निशानेबाजी,श्रीजा अकुला टेबल टेनिस, विकास ठाकुर भरोत्तोलन, अंशु कुश्ती, सरिता कुश्ती, प्रवीण वुशू, मानसी गिरिशचंद्र जोशीपैरा बैडमिंटन, तरुण ढिल्लों पैरा बैडमिंटन, स्वप्निल संजय पाटिल पैरा स्विमिंग, जेर्लिन अंकिता जे डीफ बैडमिंटन, के लिए अर्जुन पुरस्कार से सम्मानित किया गया। अर्जुन पुरस्कार से सम्मानित इन सम्मानित सभी खिलाड़ियों को 15-15 लाख रुपये भी मिलेंगे।

इसके अलावा दिनेश जवाहर लाड को क्रिकेट, बिमल प्रफुल्ल घोष को फुटबॉल, राज सिंह को कुश्ती आजीवन श्रेणी पुरस्कार से सम्मानित किया गया।अश्विनी अकुंजी सी को एथलेटिक्स, धर्मवीर सिंह को हॉकी, बी सी सुरेश को कबड्डी, निर बहादुर गुरुंग को पैरा एथलेटिक्स, अचंता शरथ कमल को टेबिल टेनिस के लिए मेजर ध्यानचंद खेल रत्न पुरस्कार से सम्मानित किया गया।ट्रांसस्टैडिया एंटरप्राइजेज प्राइवेट लिमिटेड, कलिंग इंस्टीट्यूट ऑफ इंडस्ट्रियल टेक्नोलॉजी, लद्दाख स्की एंड स्नोबोर्ड एसोसिएशन को राष्ट्रीय खेल प्रोत्साहन पुरस्कार से सम्मानित किया गया।(वार्ता)

BABA GANINATH BHAKT MANDAL  BABA GANINATH BHAKT MANDAL

Related Articles

Back to top button