बांदा : उत्तर प्रदेश के बांदा जिले के मटौन्ध थाना क्षेत्र में शुक्रवार को एक वृद्ध किसान की गला दबाकर हत्या कर दी गई।घटना की सूचना मिलने पर पुलिस अधीक्षक अभिनंदन एवं अपर पुलिस अधीक्षक लक्ष्मी निवास मिश्र सहित समस्त पुलिस अधिकारी दल बल के साथ मौके पर पहुंच गए और घटना स्थल का निरीक्षण किया।(वार्ता)



