Varanasi

प्लास्टिक मुक्त सावन के लिए नगर निगम की टीम ने चस्पा किया 372 दुकानों पर स्टीकर

श्रावण मास में कांवड़ियों और श्रद्धालुओं की बढ़ती संख्या को देखते हुए वाराणसी नगर निगम ने 'स्वच्छ काशी, प्लास्टिक मुक्त काशी' अभियान तेज कर दिया है। मैदागिन से गोदौलिया तक 372 दुकानों पर जागरूकता स्टीकर लगाए गए, दशाश्वमेध घाट पर हस्ताक्षर अभियान और सेल्फी प्वाइंट बनाया गया। महापौर व नगर आयुक्त ने सभी से प्रतिबंधित प्लास्टिक का उपयोग न करने की अपील की।

वाराणसी : पवित्र श्रावण मास के अवसर पर काशी में श्रद्धालुओं और कांवड़ियों के भारी आगमन को देखते हुए नगर निगम प्रशासन पूरी तरह सतर्क हो गया है। धार्मिक यात्रा की पवित्रता और श्रद्धालुओं की आस्था को ध्यान में रखते हुए ‘स्वच्छ काशी, प्रतिबंधित प्लास्टिक मुक्त काशी’ अभियान को धरातल पर उतारने की कवायद तेज कर दी गई है।

अभियान के तहत निगम की टीम ने मैदागिन से गोदौलिया तक मुख्य मार्ग की 372 दुकानों पर स्टीकर चस्पा किए हैं, जिनके माध्यम से दुकानदारों व ग्राहकों से प्रतिबंधित प्लास्टिक का उपयोग न करने और शहर को स्वच्छ बनाए रखने की अपील की गई है। इस क्रम में नगर निगम की आईईसी टीम ने क्षेत्र में जागरूकता रैली निकालकर लोगों को जागरूक किया।​दशाश्वमेध घाट पर नगर निगम द्वारा हस्ताक्षर अभियान भी चलाया गया, जहां स्थानीय लोगों और पर्यटकों ने प्लास्टिक मुक्त काशी का संकल्प लिया। युवाओं और श्रद्धालुओं को इस मुहिम से जोड़ने के लिए यहाँ एक आकर्षक ‘सेल्फी प्वाइंट’ भी बनाया गया है।

​महापौर अशोक कुमार तिवारी एवं नगर आयुक्त हिमांशु नागपाल ने शहर के सभी नागरिकों, व्यापारियों, कांवड़ यात्रियों और दूर-दराज से आ रहे श्रद्धालुओं से अपील की है कि वे बाबा विश्वनाथ की नगरी को स्वच्छ व प्लास्टिक मुक्त बनाने में अपना पूर्ण योगदान दें और प्रतिबंधित पॉलीथिन का प्रयोग न करें।

कांवड़ मार्ग पर खुली मीट की दुकानें बंद, नगर निगम ने वसूला 24500 जुर्माना

रामलीला में असलहा लहराकर दंगा करने वाले को मिट्टी में ही दफन होना पड़ेगा: सीएम

BABA GANINATH BHAKT MANDAL  BABA GANINATH BHAKT MANDAL

Related Articles

Back to top button