नगर निगम की संभव जनसुनवाई में 12 शिकायतें, नगर आयुक्त ने शीघ्र निस्तारण का दिया आश्वासन
वाराणसी नगर निगम मुख्यालय सिगरा में मंगलवार को आयोजित संभव जनसुनवाई में 12 शिकायतें प्राप्त हुईं। फरियादियों ने अतिक्रमण, जर्जर गलियों, सड़क-नाला निर्माण, सीवर, बिजली के खंभे, नामांतरण और मकान टैक्स से जुड़ी समस्याएं उठाईं। नगर आयुक्त हिमांशु नागपाल ने शिकायतों के प्राथमिकता पर निस्तारण का आश्वासन दिया। निगम ने सभी मामलों को पोर्टल पर दर्ज कर अग्रिम कार्रवाई शुरू कर दी है।
वाराणसी: नगर निगम मुख्यालय सिगरा में मंगलवार को आयोजित संभव जनसुनवाई के दौरान अतिक्रमण, बिजली खंभा लगवाने, जर्जर गली, सड़क-नाला, नामान्तरण, सरकारी भूमि पर आवास की मांग और सीवर से जुड़ी सहित 12 शिकायतें आईं। इस संबंध में फरियादियों ने नगर आयुक्त हिमांशु नागपाल को इस संबंध में प्रत्यावेदन भी दिया।
जनसुनवाई के दौरान सिगरा के प्रकाश दूबे व विवेक यादव तथा विनोद यादव ने वेतन भुगतान के संबंध में प्रत्यावेदन दिया, जबकि रमरेपुर के बाला जी प्रसाद और औरंगाबाद के विजय गुप्ता ने मकान असेसमेंट एवं टैक्स से जुड़ी समस्याएं रखीं। इसके अलावा मीरापुर बसही के डॉ. अनिल कुमार सिंह ने अतिक्रमण तथा शिवपुरवां पुलिया के अवधेश कुमार श्रीवास्तव ने गली में बिजली का खंभा लगवाने के संबंध में शिकायत दर्ज कराई। इसी क्रम में भिटारी के राजदीप कुमार गुप्ता व सुभाष नगर के तिलक राज कपूर ने सड़क एवं नाला निर्माण तथा रघुनाथ नगर कॉलोनी के शुभम यादव ने नामान्तरण के संबंध में अपनी अर्जी दी।
साथ ही रामनगर के जयप्रकाश ने सरकारी भूमि पर रहने हेतु समय की मांग की, जबकि पिसौर शिवपुर के राम आशीष पाण्डेय, शिवाजी नगर कॉलोनी की स्नेहलता तिवारी और लंका के रामचन्द्र पाण्डेय ने सड़क और सीवर से जुड़ी समस्याओं को लेकर अधिकारियों का ध्यान आकर्षित किया। नगर आयुक्त ने सभी फरियादियों को आश्वस्त किया है कि उनकी समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर और शीघ्र ही निस्तारण कराया जाएगा। निगम ने सभी मामलों में पोर्टल पर शिकायतें दर्ज कर अग्रिम कार्रवाई शुरू कर दी गई है।
साकेत नगर में सीवर लाइन बिछाने के काम का महापौर ने किया औचक निरीक्षण, दिए कड़े निर्देश
अहोई अष्टमी 2026: कब दिखेंगे तारे और कब खुलेगा व्रत? जानिए पूजा का शुभ मुहूर्त, कथा और आरती



