Varanasi

साकेत नगर में सीवर लाइन बिछाने के काम का महापौर ने किया औचक निरीक्षण, दिए कड़े निर्देश

दुर्गाकुंड के साकेत नगर में महापौर अशोक कुमार तिवारी ने सीवर लाइन कार्य का किया औचक निरीक्षण, अमृत-2.0 के तहत ₹2,161 करोड़ से बिछेंगी सीवर और पेयजल पाइपलाइनें; कंचनपुर मियावाकी पार्क और ऋषि मांडवी जोन के कार्यों में लापरवाही पर कार्रवाई।

​वाराणसी : शहर के दुर्गाकुंड स्थित साकेत नगर में जल निगम द्वारा सीवर लाइन बिछाने के कार्य ने गति पकड़ ली है। इस क्रम में महापौर अशोक कुमार तिवारी ने मौके रहे निर्माण कार्य का मंगलवार को.औचक निरीक्षण किया और जमीनी प्रगति का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान महापौर ने अधिकारियों और कार्यदायी संस्था को दो टूक निर्देश दिए कि निर्माण कार्य की गुणवत्ता से कोई समझौता न किया जाए और इसे तय समय-सीमा के भीतर ही पूरा किया जाए, ताकि स्थानीय नागरिकों को किसी तरह की असुविधा न हो।

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के संसदीय क्षेत्र काशी को बुनियादी सुविधाओं से संतृप्त करने की दिशा में यह एक और बड़ा कदम है। नगर निगम क्षेत्र के अत्यधिक प्रभावित 22 वार्डों की सीवर और पेयजल जैसी मूलभूत समस्याओं के स्थायी समाधान के लिए बुनियादी ढांचे को पूरी तरह नया स्वरूप देने की तैयारी शुरू की गई है। ​इसी क्रम में अमृत-2.0 योजना के अंतर्गत शहर में 2,161 करोड़ रुपये की लागत से 353.13 किलोमीटर लंबी सीवर लाइन और 651.64 किलोमीटर लंबी पेयजल पाइपलाइन बिछाने का कार्य अब गति पकड़ चुका है। इस महत्वाकांक्षी परियोजना की आधारशिला स्वयं प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा रखी गई थी।

सुस्त रफ्तार और लापरवाही पर नगर आयुक्त सख्त, फर्म ब्लैक लिस्ट

कंदवा क्षेत्र में कंचनपुर मियावाकी हॉर्टिकल्चर निर्माणाधीन पार्क और नए ऋषि मांडवी जोन के निर्माण कार्यों में भारी लापरवाही और सुस्त रफ्तार को नगर आयुक्त हिमांशु नागपाल ने गंभीरता से लिया। एक वर्ष बीत जाने के बावजूद ऋषि मांडवी जोन का कार्य पूर्व स्थिति में ही मिलने और निर्माण में घटिया गिट्टी व सरिया जमीन पर रखकर जंग लगाने जैसी गंभीर कमियां मिलने पर उन्होंने संबंधित फर्म को ब्लैक लिस्ट कर दिया है. वहीं, कंदमेश्वर इंटर कॉलेज पूर्वी पोखरा के पास भारी गंदगी और साफ-सफाई में लगातार बरती जा रही लापरवाही पर वार्ड नंबर 19 के सफाई सुपरवाइजर राजू वाल्मीकि के विरुद्ध विभागीय कार्रवाई की है।

​सोमवार को स्थलीय निरीक्षण के दौरान नगर आयुक्त ने कार्यों की सुस्ती पर गहरी नाराजगी जताई. उन्होंने कंचनपुर मियावाकी पार्क में पाथवे के किनारे मिट्टी का भराव समय से कराने, एंट्री गेट के पास हैज प्लांटेशन करने और पार्क के अंदर अव्यवस्थित तालाब का डिजाइन तैयार कर एस्टीमेट के साथ प्रस्ताव प्रस्तुत करने के निर्देश दिए। इसके साथ ही तालाब किनारे बाउंड्री वॉल के पास छूटे हुए हैज प्लांटेशन को पूरा करने, वॉल के ऊपर सुरक्षा की दृष्टि से कटीले तार लगाने और काशी के धार्मिक व वर्ली पेंटिंग कराने को कहा. पाथवे के किनारे प्लांटेशन क्षेत्र में ग्रिल लगाने तथा एसटीपी के पूर्व बने भवन को तोड़कर रिनोवेट करते हुए स्थानीय लोगों के लिए लाइब्रेरी बनाने का प्रस्ताव देने के निर्देश भी दिए गए.

निरीक्षण में तालाब के उत्तर की ओर बाउंड्री वॉल से सटे कुछ भवनों द्वारा सीवर चैंबर और गंदे पानी की निकासी पार्क की ओर किए जाने का मामला सामने आने पर उन्होंने इसे तत्काल बंद कर मार्ग की ओर जल निकासी सुनिश्चित करने के निर्देश जलकल को दिए. साथ ही, पार्क में कर्मकांड हेतु व्यवस्थित स्थल बनाने, जिम व बच्चों के खेल स्थल के पास लैंड फिलिंग कराने, एक और ओपन जिम का प्रस्ताव देने और आवश्यकतानुसार सोलर लाइट लगवाने के भी निर्देश दिए।

वाराणसी में जनगणना-2027 की तैयारी तेज, 3105 प्रगणक और 532 सुपरवाइजर को मिलेगा प्रशिक्षण

अहोई अष्टमी 2026: कब दिखेंगे तारे और कब खुलेगा व्रत? जानिए पूजा का शुभ मुहूर्त, कथा और आरती

Related Articles

Back to top button