
रांची । भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी के माता-पिता कोरोना की चपेट में आ गए हैं। उन्हें रांची के पल्स सुपर स्पेशलिटी अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। महेंद्र धोनी के पिता पान सिंह और उनकी माता देविका देवी की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। इसके बाद उन्हें रांची के अस्पताल में भर्ती करवाया गया। धोनी का परिवार उत्तराखंड में रहता है। वहीं धोनी इन दिनों चेन्नई सुपर किंग्स के लिए आईपीएल में खेल रहे हैं।



