Varanasi

बरेका और नगर निगम के बीच 45.30 करोड़ की स्टॉर्म वाटर ड्रेनेज परियोजना पर एमओयू

वाराणसी में बरेका और नगर निगम ने ₹45.30 करोड़ की समेकित स्टॉर्म वाटर ड्रेनेज परियोजना के लिए एमओयू पर हस्ताक्षर किए। 14.20 किमी लंबी जल निकासी प्रणाली के निर्माण से बरेका की पश्चिम कॉलोनी सहित आसपास के क्षेत्रों में मानसून के दौरान जलभराव की समस्या कम होगी तथा आधुनिक शहरी आधारभूत संरचना को मजबूती मिलेगी।

वाराणसी। बनारस रेल इंजन कारखाना (बरेका) एवं वाराणसी नगर निगम (वीएनएन) के मध्य ₹45.30 करोड़ की समेकित वर्षा जल निकासी (स्टॉर्म वाटर ड्रेनेज) परियोजना के क्रियान्वयन हेतु समझौता ज्ञापन (एमओयू) पर हस्ताक्षर किए गए। बरेका के महाप्रबंधक श्री आशुतोष पंत एवं नगर आयुक्त श्री हिमांशु नागपाल की गरिमामयी उपस्थिति में बरेका की ओर से उप मुख्य इंजीनियर श्री साकेत तथा नगर निगम की ओर से अपर नगर आयुक्त श्री दुर्गेश मिश्रा ने एमओयू का आदान-प्रदान किया।

यह परियोजना पाहाड़ी गेट से चितईपुर रोड तक लगभग 14.20 किलोमीटर लंबी समेकित वर्षा जल निकासी प्रणाली के निर्माण से संबंधित है। इसकी कुल लागत ₹45.30 करोड़ है, जिसमें बरेका ₹24.00 करोड़ तथा वाराणसी नगर निगम ₹21.30 करोड़ का योगदान देगा। परियोजना के अंतर्गत बरेका अपने परिसर में इंटरसेप्टर ड्रेनों का निर्माण कराएगा, जबकि नगर निगम अपने क्षेत्र में आवश्यक स्टॉर्म वाटर ड्रेनेज नेटवर्क विकसित करेगा।

परियोजना के पूर्ण होने पर बरेका की पश्चिम कॉलोनी स्थित रेलवे आवास वर्षा जल से सुरक्षित रहेंगे तथा भवनों की दीर्घकालिक मजबूती सुनिश्चित होगी। साथ ही बरेका से सटे नगर निगम क्षेत्रों के हजारों नागरिकों को मानसून के दौरान जलभराव एवं आवागमन संबंधी समस्याओं से स्थायी राहत मिलेगी।

इस अवसर पर प्रमुख मुख्य विद्युत इंजीनियर श्री मनीष कुमार, प्रमुख मुख्य यांत्रिक इंजीनियर श्री विवेक शील, प्रधान वित्त सलाहकार श्री मुक्तेश मित्तल, प्रमुख मुख्य इंजीनियर श्री शैलेंद्र कुमार सिंह, उप महाप्रबंधक श्री सागर सहित बरेका एवं नगर निगम के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे। यह परियोजना दोनों संस्थाओं के समन्वित प्रयासों का उत्कृष्ट उदाहरण है, जो वाराणसी में आधुनिक शहरी आधारभूत संरचना एवं प्रभावी जल निकासी व्यवस्था को सुदृढ़ करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल सिद्ध होगी।

जनता दर्शन में CM योगी हुए सख्त, पुलिस को दिया अल्टीमेटम

यूपी में जल्द लागू होगा आउटसोर्स आयोग, CM योगी ने किया बड़ा ऐलान

BABA GANINATH BHAKT MANDAL  BABA GANINATH BHAKT MANDAL

Related Articles

Back to top button