रामनगर,वाराणसी। रामनगर थाना के टेंगरा मोड़ स्थित हाईवे पर बुधवार को सुबह कोहरे के कारण अनियंत्रित ट्रक ने बाइक सवार को टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार की मौके पर ही मौत हो गई।
चंदौली जिले के अंतर्गत गजधरा निवासी प्रमोद मिश्रा (49) हर रोज की तरह अपने फैक्ट्री के मालिक के लिए दूध लेने हाईवे से टोल प्लाजा के समीप जाता था। बुधवार सुबह अपने बाइक से वह दूध लेने जा रहा था। रामनगर टेंगरा हाईवे पर विपरीत दिशा से आ रहे ट्रक ने उन्हें धक्का दिया। जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई।
नागरिकों ने भीटी पुलिस चौकी पर सूचना दी मौके पर पहुंच पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया और आगे की कार्रवाई की। सूचना मिलते मौके पर पुलिस सहित परिजन भी पहुंच गए। मृतक की पत्नी मनोरमा देवी तथा अन्य परिजन रो रोकर हाल बेहाल है। बुरा हाल था। मृतक के पुत्र प्रिंस (22 वर्ष ) ने रामनगर थाने में अज्ञात वाहन के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है।



