Crime

सड़क हादसे में मां बेटे की मौत

हरदोई : उत्तर प्रदेश में हरदोई जिले के माधौगंज क्षेत्र में सोमवार शाम ट्रैक्टर की चपेट में आकर ऑटो रिक्शा सवार मां-बेटे की मृत्यु हो गयी जबकि चालक गंभीर रूप से घायल हो गया।पुलिस सूत्रों ने बताया कि मानीमऊ निवासी रेनू देवी अपने पुत्र यश के साथ ऑटो रिक्शा पर सवार होकर कन्नौज जा रही थी। कन्नौज से उन्हें नई दिल्ली जाना था। इसी बीच रास्ते में मल्लावां कोतवाली के जरेरा गांव के पास ट्रैक्टर की टक्कर लगने से ऑटो रिक्शा सवार मां रेनू देवी और उसके बेटे यश की मौत हो गई। जबकि ऑटो रिक्शा ड्राइवर बुरी तरह से ज़ख्मी हो गया।(वार्ता)

BABA GANINATH BHAKT MANDAL  BABA GANINATH BHAKT MANDAL

Related Articles

Back to top button