National

देश में कोरोना से अब तक 82 हजार से अधिक लोगों की मौत, कुल मामले 50 लाख के पार

नई दिल्ली। भारत में कोरोना वायरस के मामले रोजाना तेजी से बढ़ रहे हैं। बीते चौबीस घंटों में कोरोना वायरस के 90,123 नये केस सामने आए हैं। अब देश में कुल संक्रमितों का आंकड़ा बढ़कर 50 लाख 20 हजार के पार पहुंच गया है। इसके अलावा, अब तक संक्रमण से 82 हजार से अधिक लोगों की जान जा चुकी है।
कोरोना वायरस के मामलों पर आज सुबह जारी आंकड़े के अनुसार, देश में कुल कोविड-19 मरीजों की संख्या बढ़कर 50,20,360 पहुंच गई। इसमें अब तक 39,42,361 मरीज बीमारी से ठीक हो चुके हैं। वहीं, मृतकों का कुल आंकड़ा, 82,066 पहुंच गया है। बीते कई दिनों से दुनिया में सबसे ज्यादा नए मामले भारत में सामने आ रहे हैं।

BABA GANINATH BHAKT MANDAL  BABA GANINATH BHAKT MANDAL

Related Articles

Back to top button