National

पुलिस को संवेदनशील तथा प्रौद्योगिकी में पारंगत बनायें : मोदी

नयी दिल्ली : प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने पुलिस बलों को अधिक संवेदनशील बनाने तथा उन्हें अत्याधुनिक प्रौद्योगिकी में निपुण करने को कहा है।श्री मोदी ने रविवार को यहां पुलिस महानिदेशकों तथा पुलिस महानिरीक्षकों के 57 वें अखिल भारतीय सम्मेलन को संबोधित करते हुए पुलिसकर्मियों को संवेदनशील बनाने के साथ साथ नवीनतम प्रौद्योगिकी से लैस करने का सुझाव दिया।

उन्होंने विभिन्न एजेन्सियों के बीच डाटा के आदान प्रदान को सुगम बनाने के लिए राष्ट्रीय डाटा शासन फ्रेमवर्क के महत्व का भी उल्लेख किया। उन्होंने सुझाव दिया कि हमें बायोमेट्रिक्स जैसे प्राैद्योगिकी आधारित माध्यम पर तो जोर देना ही चाहिए साथ ही गश्त जैसे परंपरागत पुलिस तंत्र को भी और अधिक मजबूत बनाना चाहिए।उन्होंने पुराने आपराधिक कानूनों को समाप्त करने और सभी राज्यों में पुलिस बलों के लिए मानक बनाने की भी सिफारिश की।

उन्होंने जेल प्रबंधन में सुधार के लिए जेल सुधारों के बारे में भी सुझाव दिये। साथ ही उन्होंने सीमाओं और तटीय सुरक्षा को भी पुख्ता करने के लिए कहा।प्रधानमंत्री ने राज्य पुलिस और केन्द्रीय एजेन्सियों के बीच सहयोग बढाने पर जोर देते हुए सर्वोत्तम अनुभवों को परस्पर साझा करने को भी कहा।प्रधानमंत्री ने इस मौके पर विशिष्ट सेवाओं के लिए पुलिस पदक भी वितरित किये। इसके साथ ही तीन दिन का यह सम्मेलन संपन्न हो गया।(वार्ता)

BABA GANINATH BHAKT MANDAL  BABA GANINATH BHAKT MANDAL

Related Articles

Back to top button