PoliticsState

जय बजरंग बली के नारों के बीच मोदी ने किया बेंगलुरु में दूसरे दिन का विशाल रोड शो

बेंगलुरु : कर्नाटक विधानसभा चुनाव के प्रचार के अंतिम दिन रविवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने यहां जय श्री राम और जय बजरंग बली के नारों के बीच दो घंटे का विशाल रोड शो किया। राज्य में दस मई को विधान सभा चुनाव होने हैं।श्री मोदी की आठ किलोमीटर लंबी इस यात्रा को उनके समर्थकों से जबरदस्त प्रतिक्रिया मिली और लोगों उन पर फूलों की पंखुड़ियां बरसाईं। उनका यह काफिला बेंगलुरु शहर के पूर्वी और मध्य हिस्सों की 13 विधानसभा सीटों से होकर गुजरा।

श्री मोदी ने थिप्पसंद्रा स्थित केम्पेगौड़ा की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर रोड शो शुरू किया और ट्रिनिटी सर्कल पर जाकर रोड शो समाप्त हुआ।प्रधानमंत्री की एक झलक पाने के लिए बड़ी संख्या में सभी आयु वर्ग के लोग दो घंटे से अधिक समय तक सड़क के दोनों ओर खड़े रहे। लोगों का उत्साह देखते ही बनता था।श्री मोदी के प्रशंसकों ने चेहेरे पर बजरंग बली का मास्क पहन रखा था।

उन्होंने ढोल नगाड़ो की थाप पर गाने गाये और नृत्य किया साथ ही हनुमान चालीसा का पाठ किया। कुछ प्रशंसकों ने भगवान हनुमान की पोशाक पहन रखी थी और हाथ में गदा लिये हुये थे। इन लोगों ने जय श्री राम और जय मोदी के नारे लगाये।भाजपा नेताओं ने दावा किया कि यह किसी भी भारतीय राजनेता का अब तक का दूसरा सबसे लंबा रोड शो है। इस तरह का पहला रोड शो 2022 के गुजरात विधानसभा चुनाव से पहले अहमदाबाद शहर में श्री मोदी द्वारा ही आयोजित किया गया था।(वार्ता)

Related Articles

Back to top button