National

राष्ट्रपति के संदेश को दोनों सदन के सदस्य आगे बढ़ाने के लिए प्रतिबद्ध : मोदी

नई दिल्ली । संसद का बजट सत्र शुरू होने से पहले संसद भवन में मीडिया को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि भारत के इतिहास में पहली बार हुआ कि 2020 में हमें अलग-अलग पैकेज के रूप में चार-पांच मिनी बजट देने पड़े। 2020 में लगातार इसका सिलसिला चलता रहा है। यह बजट भी उन चार-पांच बजट की श्रृंखला में देखा जाएगा। अभिभाषण के बारे में बताते हुए पीएम मोदी ने कहा कि राष्ट्रपति के संदेश को दोनों सदन के सदस्य आगे बढ़ाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। वहीं, प्रधानमंत्री ने कहा कि आज इस दशक का पहला सत्र शुरू हो रहा है। भारत के उज्ज्वल भविष्य के लिए यह दशक बहुत महत्वपूर्ण है। स्वतंत्रता सेनानियों द्वारा देखे गए सपनों को पूरा करने के लिए राष्ट्र के सामने एक सुनहरा अवसर आया है।

BABA GANINATH BHAKT MANDAL  BABA GANINATH BHAKT MANDAL

Related Articles

Back to top button