
दुद्धी, सोनभद्र : विशेष निधि कोटा से बनने वाले अंत्येष्टि स्थल का शुभारंभ विधायक हरीराम चेरो ने भूमि पूजन कर किया। इसके पूर्व ग्रामीणों द्वारा फूल माला पहनाकर विधायक का जोरदार स्वागत किया गया।इस दौरान पक्की सड़क निर्माण की मांग ग्रामीणों द्वारा की गई।जिस पर भूमि पूजन की औपचारिकता पूर्ण करने के उपरांत विधायक ने पक्की सड़क निर्माण का आश्वासन ग्रामीणों को दिया l इस अवसर पर एडीओ पंचायत रविदत्त मिश्रा, ग्राम विकास अधिकारी कमलेश भारती, प्रधान बीडर सुरेश चंद भारती, प्रधान रजखड़ प्रतिनिधि बृजेश कुमार कुशवाहा, पूर्व प्रधान गौरी शंकर पटेल, अशोक कुशवाहा, रजनीश पटेल, रोजगार सेवक जसवंत कुमार, इंद्र बिहारी कुशवाहा, जय गोविंद सहित सैकड़ों ग्रामीण मौजूद रहे।



