Crime

सुल्तानपुर में बदमाशों ने की खेत सींचते दो किसानों की हत्या

सुल्तानपुर : उत्तर प्रदेश के सुल्तानपुर जिले के अखण्डनगर थाना क्षेत्र में खेत में सिंचाई कर रहे दो किसानों की कुछ बदमाशों ने गोली मारकर हत्या कर दी है। पुलिस सूत्रों ने बताया कि जिले के अखण्डनगर थाना क्षेत्र के मरूई कृष्णदासपुर के निवासी किसान धर्मराज मौर्य (60) और विजय कुमार राजभर (45) की कुछ बदमाशों ने सोमवार देर रात गोली मारकर हत्या कर दी।

उन्होंने बताया कि धर्मराज और विजय कल देर रात खेत में सिंचाई कर रहे थे, तभी कुछ बदमाशों ने उन पर गोलियां चला दी। गोलियों की आवाज सुनकर ग्रामीण मौके पर पहुंचे, लेकिन तब तक बदमाश वहां से फरार हो गए थे। ग्रामीणों ने तुरंत घटना की जानकारी पुलिस को दी। उन्होंने बताया कि पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों किसानों को अखण्डनगर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

घटना से इलाके में तनाव को देखते हुए कई थानों से अतिरिक्त बल लगाया गया है।इस घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस महानिरीक्षक प्रवीण कुमार घटनास्थल पर पहुंच गए हैं। पुलिस ने मामले में जमीनी विवाद होने की आशंका व्यक्त की है। (वार्ता)

BABA GANINATH BHAKT MANDAL  BABA GANINATH BHAKT MANDAL

Related Articles

Back to top button