UP Live

धनतेरस ,दीपावली बंपर बिक्री के आसार, सज गए बाजार

वाहनों ,गहनों की हुई एडवांस बुकिंग, डिजाइनर व कॉपर बेस बर्तनों की बढ़ी मांग

वाराणसी। धनतेरस, दीपावली के मद्द्देनजर सोना चांदी, वाहन से लेकर बर्तन ,माला फूल की हजारों दुकानें बाजार में सज चुके हैं। सजावट लकदक शोरूम बाजार की भव्यता को दर्शा रहे तो कई माल शोरूम में ग्राहकों के सुबह से शाम तक भीड़ बनी हुई है। गहनों, वाहनों की बुकिंग एक हफ्ते से जारी है जिसकी डिलीवरी धनतेरस व दीपावली को होगी। चौक ,चेतगंज, दालमंडी, लहुराबीर, सिगरा, रथयात्रा, भेलूपुर, लंका, मंडुवाडीह,अर्दली बाजार पांडेयपुर सहित तमाम इलाकों में आज भारी संख्या में खरीददार बाजारों में पहुँचने लगे तो धनतेरस व दीपावली की बुकिंग भी कराई।

बाजार में चमचमा रहे बर्तनों संग सोने चांदी के गहनों पर पर आकर्षक छूट से इस बार बंपर खरीदारी की उम्मीद है। कोरोना कॉल के बाद पहली बार बाजार पूरे रौ में दिख रहे। बर्तनों की खास रेंज इस बार मार्केट में उतारी गई है। कॉपर, पीतल और सेलम स्टील के बर्तनों के प्रति ग्राहकों का आकर्षण भी ज्यादा है। पिछले साल की तरह इस साल भी कारोबारियों को उम्मीद है कि बाजार बेहतर होगा। वाहन कारोबारी व मिश्रा टीवीएस के अधिष्ठाता गुड्डू मिश्र ने बताया की इस बार हाई स्पीड वाहनों संग मोपेड की मांग ज्यादा है।स्कूटी संग इलेक्ट्रिक वाहनों की बिक्री व बुकिंग भी खूब हो रही।

शिवपुर के अजयंत ने बताया कि बार कॉपर के बर्तनों का काफी क्रेज है,धन तेरस पर पीतल और कापॅर डिजाइन वाले बर्तनों की भी मांग भी अधिक है, फैंसी बर्तनों की मांग भी बनी हुई हैं। पंचकोशी के बर्तन कारोबारी सत्यनारायण सेठ ने बताया कि डिनर सेट के साथ प्रेशर कूकर, डिजाइनर थालियां, बर्तन फ्रेम, लंच बाक्स के साथ पूजा के बर्तनों की बिक्री रफ्तार पकड़ चुकी है। कोरोना को देखते हुए लोग एडवांस में बर्तनों की बुकिंग भी करा रहे हैं। तमाम लोग धनतेरस,दीपावली के दिन बर्तनों की डिलिवरी लेंगे। इसी तरह सोने चांदी के तमाम दुकानदारों ने बताया कि इस बार लक्ष्मी गणेश के सिक्कों से ज्यादा पुराने सिक्कों की मांग है। अक्सर लक्ष्मी गणेश के सिक्के बाजारों में बिक नहीं पाते जबकि पुराने सिक्के हमेशा लोगों को अच्छा दाम दे जाते हैं। सोने का दाम काफी बढ़ने के बावजूद लोग दीपावली ,धनतेरस के बहाने लगन की खरीदारी में जुटे हुए हैं।

BABA GANINATH BHAKT MANDAL  BABA GANINATH BHAKT MANDAL

Related Articles

Back to top button