
आंधी तूफान के कारण पांच दिनों से कई गांव अंधेरे में
- 6 मई की दोपहर बाद कटी बिजली 10 मई की शाम तक नही हो सकी बहाल
दुद्धी, सोनभद्र – दुद्धी ब्लॉक क्षेत्र के ग्रामीणों इलाकों में लगभग 5 दिन से भी अधिक समय से बिजली आपूर्ति बाधित होने से लोग बिलबिलाए हुए हैं तो वहीं बिजली नही होने से लोगों को शुद्ध पानी तक नही मिल पा रही हैं।दुद्धी ब्लॉक क्षेत्र के टेढ़ा तथा निमियाडीह का एक हिस्सा और दिघुल गांव का एक हिस्सा सहित कई गांवों की बिजली 5 दिन बाद बहाल नही की जा सकी।ग्रामीणों का आरोप है कि बिजली विभाग ग्रामीण क्षेत्रों के साथ हमेशा नाइंसाफी करती हैं और बिल लेना हो या आर सी काटना हो तो पहले ग्रामीणों पर दबाव बनाया जाता हैं लेकिन आज 5 दिन से ग्रामीण अंधेरे में जीवन बिता रहे हैं जिससे लोगों में आक्रोश बढ़ रहा है ।लोगो ने कहा कि बिजली विभाग शहरों और कस्बों की बिजली व्यवस्था 24 घण्टे में बहाल कर देती लेकिन ग्रामीण क्षेत्र के कई गांवों में अभी भी लोग बिजली का इंतजार कर रहे हैं।
बता दें कि 6 मई को दोपहर बाद आई आंधी तूफान से बिजली व्यवस्था बेपटरी हुई हैं ।आंधी तूफान इतनी तेज थी कि कई जगह पोल गिर जाने के कारण विद्युत आपूर्ति बेपटरी हो गई।बिजली विभाग ने युद्ध स्तर पर लग कर अधिकांश गांवों की बिजली तो बहाल कर दी । लेकिन आज 5 दिन बीत जाने के बाद भी टेढ़ा सहित दर्जनों गांव की विद्युत आपूर्ति बाधित है, जिससे ग्रामीण परेशान हैं।बिजली नही होने से पेयजल सहित ग्रामीणों को मोबाइल फोन चार्ज करने के लिए भी भटकना पड़ रहा है।
बिजली विभाग के एसडीओ ने बताया कि बिजली बहाल करने का कार्य युद्ध स्तर पर चल रहा है अधिकांश गांवों की बिजली आपूर्ति चालू कर दी गई हैं ।कुछ गांवों में काम चल रहा है एक – दो दिन में बिजली आपूर्ति सभी गांवों में सुचारु रूप से चालू कर दी जाएगी।



