
नई दिल्ली । चेन्नई सुपर किंग्स ने बीते दिनों खेले गए IPL मैच में सनराइजर्स हैदराबाद को 7 विकेट से हरा दिया। सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ इस IPL मैच में धमाकेदार जीत के बाद चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने अपने एक बयान से क्रिकेट जगत में तूफान मचा दिया है। महेंद्र सिंह धोनी ने IPL 2023 के बाद संन्यास के संकेत दे दिए हैं। चेन्नई सुपर किंग्स और महेंद्र सिंह धोनी के फैंस के लिए ये बहुत बुरी खबर है।
ये मेरे करियर का आखिरी दौर : धोनी
चेन्नई में दर्शकों से मिलने वाले प्यार से खुश होकर चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने कहा कि 2 साल बाद यहां दर्शकों को मैदान में आकर मैच देखने का मौका मिला है और उनके सामने खेलना खास होता है। सनराइजर्स हैदराबाद को सात विकेट से हराने के बाद धोनी ने कहा, ‘और क्या कहूं. अब कुछ कह चुका हूं। यह मेरे करियर का आखिरी दौर है। यहां खेलना अच्छा लगता है, दर्शकों ने हमें बहुत प्यार दिया है। (वीएनएस)



