
नयी दिल्ली : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में महायुति गठबंधन की विजय को सुशासन की जीत और विभाजनकारी नीतियों की हार करार दिया है और कहा है कि राज्य की जनता अच्छी तरह से समझ गई है कि अगर वे एक हैं, तो ही सेफ हैं।श्री मोदी महाराष्ट्र और झारखंड विधानसभा चुनावों के साथ-साथ देश के 15 राज्यों में 48 विधानसभा क्षेत्रों तथा केरल के वायनाड संसदीय क्षेत्र और मराहाष्ट्र की नांदेड़ लोकसभा सीट के नतीजों की घोषणा के बाद यहां भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) मुख्यालय पहुंचे। भाजपा मुख्यालय पहुंचने पर श्री मोदी का पार्टी अध्यक्ष जेपी नड्डा, गृह मंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने उनका स्वागत किया।
महाराष्ट्र ने कुर्सी फर्स्ट को नकारते हुए डंके की चोट पर कहा एक हैं, तो सेफ हैंः मोदी
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को महराष्ट्र विधानसभा चुनाव में महायुति गठबंधन की विजय को सुशासन की जीत बताते हुए कहा कि राज्य में आज विभाजनकारी नीतियों की हार हुई है और राज्य की जनता ने कुर्सी फर्स्ट को नकारते हुए डंके की चोट पर कहा दिया है कि एक हैं, तो सेफ हैं।श्री मोदी महाराष्ट्र और झारखंड विधानसभा चुनावों के साथ-साथ देश के 15 राज्यों में 48 विधानसभा क्षेत्रों तथा केरल के वायनाड संसदीय क्षेत्र और मराहाष्ट्र की नांदेड़ लोकसभा सीट के नतीजों की घोषणा के बाद यहां भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) मुख्यालय पहुंचे।
मोदी ने महाराष्ट्र व झारखंड के भाजपा कार्यकर्ताओं को दी बधाई
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने महाराष्ट्र एवं झारखंड विधानसभाओं के चुनावों के नतीजे आने के बाद दोनों राज्यों की जनता और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के कार्यकर्ताओं को बधाई दी है तथा दोनों राज्यों में सुशासन एवं विकास की जनाकांक्षाओं को पूरा करने के लिए हरसंभव सहयोग का आश्वासन दिया है।श्री मोदी ने एक्स पर अपनी पोस्टों में कहा,“विकास की जीत! सुशासन की जीत! एकजुट होकर हम और भी ऊंची उड़ान भरेंगे! राजग को ऐतिहासिक जनादेश देने के लिए महाराष्ट्र की मेरी बहनों और भाइयों, विशेषकर राज्य के युवाओं और महिलाओं को हार्दिक आभार। यह स्नेह और गर्मजोशी अद्वितीय है। मैं लोगों को आश्वस्त करता हूं कि हमारा गठबंधन महाराष्ट्र की प्रगति के लिए काम करता रहेगा। जय महाराष्ट्र!”
उन्होंने कहा,“राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) के जन-समर्थक प्रयास सर्वत्र गूंज रहे हैं! मैं विभिन्न उप-चुनावों में एनडीए उम्मीदवारों को आशीर्वाद देने के लिए विभिन्न राज्यों के लोगों को धन्यवाद देता हूं। हम उनके सपनों और आकांक्षाओं को पूरा करने में कोई कसर नहीं छोड़ेंगे। मुझे जमीन पर उनके प्रयासों के लिए प्रत्येक राजग कार्यकर्ता पर गर्व है। उन्होंने कड़ी मेहनत की, लोगों के बीच गए और हमारे सुशासन के एजेंडे को विस्तार से बताया।”श्री मोदी ने एक अन्य पोस्ट में लिखा,“मैं झारखंड के लोगों को हमारे प्रति उनके समर्थन के लिए धन्यवाद देता हूं। हम लोगों के मुद्दों को उठाने और राज्य के लिए काम करने में हमेशा आगे रहेंगे। मैं राज्य में उनके प्रदर्शन के लिए झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के नेतृत्व वाले गठबंधन को भी बधाई देता हूं।”(वार्ता)
भाजपा की ऐतिहासिक जीत ‘एक रहेंगे, सेफ रहेंगे’ पर जनता की मुहर : योगी आदित्यनाथ
भाजपा की ऐतिहासिक जीत ‘एक रहेंगे, सेफ रहेंगे’ पर जनता की मुहर : योगी आदित्यनाथ
कटेहरी में तीन दशक बाद खिला कमल, सीएम योगी की बदौलत उपचुनाव में भाजपा की दो सीटें बढ़ीं



