Sports

संघर्षपूर्ण मुकाबले में 14 रनों से झारखंड को हरा मध्य प्रदेश ने चैंपियनशिप ट्राफी पर किया कब्जा

मध्य प्रदेश टीम की मुस्कान विश्वास बनी प्लेयर आफ द मैच

दुद्धी, सोनभद्र : स्थानीय टाउन क्लब के क्रीड़ांगन पर चल रहे 37वें अंतरराज्जीय क्रिकेट टूर्नामेंट के एकदिवसीय महिला क्रिकेट मैच में मध्य प्रदेश की टीम एक कड़े संघर्ष में 14 रनों से झारखंड को हराकर चैंपियनशिप ट्राफी पर कब्जा कर लिया। मैच की बावत जानकारी देते हुए आयोजन समिति के अध्यक्ष जबीं खान ने बताया कि मैच का टॉस मध्य प्रदेश की कप्तान शांति सिंह ने जीता। पहले बल्लेबाजी करते हुए मध्य प्रदेश की टीम निर्धारित 20 ओवर में अपने सात विकेट खोकर 137 रन बनाए।

मुस्कान विश्वास ने 11 चौकों की मदद से 62 रनों की सर्वाधिक अर्धशतकीय पारी खेली। इसके अलावा कप्तान शांति सिंह ने एक छक्का और दो चौकों की मदद से 29 रन, पायल बाल्मिक व अंशिका यादव ने 6-6 रन बनाए। गेंदबाजी करते हुए झारखंड की गेंदबाजों में इशिका भगत, मुस्कान व किरन ने एक-एक विकेट अर्जित किया। दूसरी पारी में बल्लेबाजी के लिए उतरी झारखंड की टीम 19.3 ओवरों में अपने सभी विकेट खोकर 123 रन ही बना सकी। इशिका विश्वास ने 10 चौकों की मदद से सर्वाधिक 76 रन बनाए। सूची यादव ने दो चौके की मदद से 15 रन, अंशिका ने 6 व मुस्कान ने चार रन बनाए।

मध्य प्रदेश की गेंदबाजों में पायल विश्वास ने अपने 3.3 ओवर की गेंदबाजी में 16 रन देकर तीन विकेट हासिल किया। इसके अलावा मुस्कान व सलोनी को एक-एक विकेट मिला। इस प्रकार मध्य प्रदेश की टीम कड़े संघर्ष में 14 रनों से झारखंड को हराकर चैंपियनशिप ट्राफी पर कब्जा कर लिया। मैच में एक विकेट लेकर 62 रन बनाने वाली मध्य प्रदेश के खिलाड़ी मुस्कान विश्वास को प्लेयर ऑफ द मैच घोषित कर रावर्ट्सगंज की चैयरमैन रूबी प्रसाद द्वारा पुरस्कृत किया गया।

मैच के अंपायर अंकुर बच्चन और रितेश जायसवाल थे। कमेंट्री मोहम्मद शमीम अंसारी और सलीम खान व स्कोरिंग राजू शर्मा ने किया। वृहस्पतिवार को विश्राम का दिन है। शुक्रवार को मेजबान दुद्धी की सीनियर टीम बैढ़न से अपना पहला मैच खेलेगी।

आज की महिलाएं हर क्षेत्र में अव्वल- रूबी प्रसाद

दुद्धी,सोनभद्र : 13वें महिला मैच का शुभारम्भ मुख्य अतिथि मनीष गर्ग यूनिट हेड ग्रासिम इंडस्ट्रीज ने पिच पर फीता काटकर एवं बल्ला खेलकर किया तथा अध्यक्षता चेयरमैन कमलेश मोहन ने किया।जबकि समापन समारोह की मुख्य अतिथि चेयरमैन नगर पालिका परिषद राबर्ट्सगंज रूबी प्रसाद ने विजेता एवं उप विजेता कप से दोनों टीमों को सम्मानित किया।

समारोह को संबोधित करते हुए अतिथियों ने मध्यप्रदेश व झारखंड की दोनों टीमो के खिलाड़ियों का उत्साह वर्धन करते हुए कहा कि आज महिला किसी भी क्षेत्र में पीछे नही हैं।आज का यह मैच इसका जीता जागता प्रमाण है।उन्होंने खिलाड़ियों को बुलन्दियों पर पहुंचने की शुभकामना दी। अध्यक्षता कर रहे चेयरमैन श्री मोहन ने महिला क्रिकेट के पारम्परिक मैच के लिए आयोजन कमेटी एवं इच्छिता कप के डायरेक्टर रविन्द्र जायसवाल का आभार जताया और खिलाड़ी लड़कियों के उज्जवल भविष्य की कामना की। इस मौके पर विशिष्ट अतिथि विकास माहेश्वरी,एस दीक्षित बीना,राखी जायसवाल,कमल कानू,मनोरमा जायसवाल,कुसुम देवी समेत अन्य अतिथि मौजूद रहे।

BABA GANINATH BHAKT MANDAL  BABA GANINATH BHAKT MANDAL

Related Articles

Back to top button