लोहता ,वाराणसी : लोहता थाना क्षेत्र अंतर्गत एक युवती को पे्रम जाल में फंसाया और शादी का झांसा देकर शारीरिक संबन्ध बनाने का आरोपी रहीमपुर निवासी मोगीस को लोहता पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेजा।
युवती का आरोप है कि मोगीस उसे एक साल से शादी का झांसा देकर संबन्ध बनाता रहा। जब विवाह करने की बात पर वह अड़ गयी तो उसने इनकार कर दिया। आरोपी ने युवती के साथ अंतरंग वीडियो भी बना रखा था, जिसके सहारे उसे आये दिन वायरल करने की धमकी देता था। लोहता थानाध्यक्ष राजकुमार पांडेय ने बताया कि पीड़िता की तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज करते हुए आरोपी युवक मोगीस पुत्र हाजी सलाम निवासी रहीमपुर थाना लोहता को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।



