UP Live

मां काली मंदिर मार्ग हुआ नारकीय,रास्ते मे बह रहा नाली का गंदा पानी- सुरेंद्र अग्रहरि

नगर पंचायत की लापरवाही से लोगों में आक्रोश

दुद्धी,सोनभद्र- आदर्श नगर का दर्जा प्राप्त दुद्धी नगर पंचायत एक काली मंदिर जाने का रास्ता खराब होने के कारण लोगो को आने जाने में कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है ।लोगो को काली मंदिर जाने में भी कई परेशानियों से जूझना पड़ रहा है। बताते चलें कि इस मार्ग पर स्थित कई घरों के शौचालय के साथ साथ अन्य कामकाजी पानी का निकास सीधे सीधे निकलकर बहता रहता है ।इससे किसी को कोई मतलब नहीं है ना तो चेयरमैन और ना ही अधिशासी अधिकारी ।कई बार सभासद धनन्जय रावत ने मौखिक रूप से दोनों लोगो से जानकारी दिया लेकिन ढाक के तीन पात वाली उक्ति चरितार्थ हो रही हैं।

बगल में डूडा से नाली बना है जिसका कोई औचित्य नहीं है जिसका कोई निकास भी नहीं है ।केवल पैसे की बर्बादी हुई है। इस सन्दर्भ में वार्ड के रहवासियों ने बताया कि गंदगी के कारण इधर से आना जाना दुश्वार है। सुरेन्द्र कुमार, नीरज कुमार, दीनदयाल , कृष्णकान्त , जवाहिर गुप्ता, लक्ष्मी गुप्ता आदि ने कहा कि इस गली की नापी कराकर जिन्होंने कब्जा किया हुआ है और नाली का गन्दा पानी सड़क पर बहा रहे हैं।उसका स्थायी निदान होना चाहिए। जिससे रहवासियों को नारकीय जीवन से मुक्ति मिल सके। भाजपा नेता सुरेन्द्र अग्रहरि ने कहा कि नगर पंचायत के चेयरमैन व अधिशासी अधिकारी पूर्ण रूप से निष्क्रिय हो चुके हैं। ये लोग कभी भी वार्ड का भ्रमण नही करते हैं।जिससे कि जनता की समस्या का पता चल सके।उन्होंने चेताया कि यदि एक हफ्ते के अन्दर इस समस्या का समाधान नहीं हुआ तो रहवासियों के साथ धरना प्रदर्शन किया जाएगा। जिसकी सारी जिम्मेदारी नगर पंचायत प्रशासन की होगी।

Related Articles

Back to top button