UP Live

बदहाल सड़कों पर हल्की बारिश ने बढ़ाई लोगों की मुसीबत

भिटौली व सिसवां मुंशी क्षेत्र की पहले से ही जर्जर हो चुकी सड़कें पहली हल्की बरसात में ही हुई और छतिग्रस्त।

महराजगंज। किसी भी क्षेत्र जनपद या राज्य का विकास सड़कों पर निर्भर करता है सड़कों के माध्यम से सुगमता से आवागमन हो जाता है लेकिन ग्रामीण क्षेत्र की सड़कों का बहुत बुरा हाल है एक बार किसी तरह सड़क बन जाने पर इसका रख रखाव व मरम्मत सही तरह न होने से जनपद की ग्रामीण सड़कें और खराब हो गयी हैं लेकिन मरम्मत के नाम पर सिर्फ खानापूर्ति ही होती है। सदर तहसील क्षेत्र के भिटौली व सिसवा मुंशी क्षेत्र की सड़कों का पहली बरसात में ही हुआ बुरा हाल।

बताते चलें की कामता- बभनौली मार्ग, जड़ार- पिपर पाँती तिवारी संपर्क मार्ग कई वर्षों से छतिग्रस्त पड़ा हुआ है जिसका निर्माण पहले होना था लेकिन अभी तक निर्माण नहीं हुआ है। सिसवां मुंशी महदेवां मार्ग पूरी तरह छतिग्रस्त हो गया है लेकिन निर्माण नहीं हुआ इस तरह क्षेत्र की तमाम सड़कें जर्जर व खस्ताहाल पड़ी हुई हैं जो पहली हल्की बरसात होते ही और भी छतिग्रस्त हो गयी हैं क्षेत्र के संजय मणि त्रिपाठी, मोहम्मद इसहाक़ अली, नरेंद्र कुमार, जिब्रील अली, आनंद मणि त्रिपाठी, श्रीकांत, शंभु चौधरी, गुड्डू चौधरी, रामकेवल चौधरी, सरवर खान, अशफ़ाक़, रजिउल्लाह, जबीउल्लाह, मोहन, हकिकुल्लाह आदि लोगों ने लोगों की समस्याओं को देखते हुए प्रशासन से सड़क निर्माण की माँग की। प्रांतीय खण्ड के एक्सईन गंगासागर यादव ने बताया कि सड़कों की जांच के लिए जा रहे हैं।

Related Articles

Back to top button