State

विधायक का मोबाइल छीनकर भाग गए

जयपुर : जयपुर के सिविल लाइंस इलाके में दो बाइक सवार एक विधायक का मोबाइल छीनकर भाग गए।

यह घटना रायसिंहनगर से भाजपा विधायक बलबीर लूथरा के साथ हुई। उन्होंने गुरुवार को विधानसभा में यह मुद्दा उठाया। उन्होंने बताया कि वह करीब पौने दस बजे सिविल लाइंस फाटक के पास कैब का इंतजार कर रहे थे कि बाइक सवार दो जने उनका मोबाइल छीन कर भाग गए।

विधायक ने इस पर हैरानी जताते हुए कटाक्ष किया कि यह शहर की कानून व्यवस्था है।

इस पर विधानसभा अध्यक्ष सी पी जोशी ने संसदीय कार्यमंत्री शांति धारीवाल से कहा कि विधायक के संबंध में हम सब की चिंता है कृपया निर्देश दें कि इसकी जांच हो तथा इस तरह की घटना नहीं हो। धारीवाल ने विधायक लूथरा से कहा कि वह घटना लिखकर दे दें और वह इसकी जांच करवाएंगे।

विधायकपुरी थाने के थाना प्रभारी ओम प्रकाश ने कहा कि विधायक ने गुरुवार को घटना की सूचना पुलिस को दी। इस बारे में मामला दर्ज किया जा रहा है।

BABA GANINATH BHAKT MANDAL  BABA GANINATH BHAKT MANDAL

Related Articles

Back to top button