UP Live

बाह्य न्यायालय के लिए डूमरडीहा में हुआ भूमि का निरीक्षण

दुद्धी,सोनभद्र – दुद्धी में बाह्य न्यायायल के निर्माण हेतु भूमि चयन प्रक्रिया के तहत शनिवार को ज्यूडिशियल अधिकारियों की टीम दुद्धी पहुंची।जिला प्रशासन की ओर से अपर जिलाधिकारी योगेंद्र बहादुर सिंह के नेतृत्व में ज्यूडिशियल एवं प्रशासनिक अधिकारियों की टीम तहसील मुख्यालय से करीब 5 किमी दूर ग्राम डूमरडीहा में भूमि का स्थलीय निरीक्षण किया।न्यायालय निर्माण के लिए करीब 30 बीघा जमीन अधिग्रहण करने की प्रक्रिया चल रही है।

इस बाबत मौके पर उपस्थित उपजिलाधिकारी रमेश कुमार ने बताया कि जनपद न्यायाधीश के निर्देशन में न्यायिक अधिकारी सीजीएम महेंद्र कुमार व एडीजे प्रथम गौतम कुमार की टीम ने स्थलीय निरीक्षण किया है।बाह्य कोर्ट के निर्माण के लिए 30 बीघा भूमि दिखाई गई है। न्याय विभाग द्वारा चिन्हित स्थल की हरी झंडी मिलते ही भूमि हस्तांतरण के लिए काश्तकारों से विधिक प्रक्रिया अपनाई जायेगी।इस दौरान अम्बरीश पाठक, तहसीलदार सुरेश चंद्र प्रभारी निरीक्षक पंकज सिंह,लेखपाल विमलेश श्रीवास्तव, रामप्रकाश, अनिता जायसवाल समेत कई अधिकारी उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button