
कोठीभार क्षेत्र में ज्वेलरी की दुकान में हुई लाखों की चोरी
चोर बेखौफ,पुलिस अभी तक किसी चोरी का नहीं कर सकी खुलासा
महराजगंज। जनपद के कोठीभार थाना क्षेत्र के अंतर्गत कटहरी में 6 माह के भीतर आठ चोरियां हो चुकी। पुलिस अभी तक किसी भी चोरी का खुलासा करने मे नाकाम रही है। जिससे क्षेत्र के नागरिकों और व्यापारियों मे पुलिस के कार्य प्रणाली पर सवाल उठा जा रहा है। बताते चले कि ग्राम सभा कटहरी के मेंन चौराहे पर आस्था ज्वेलरी की दुकान में बीती रात चोरों ने दुकान के पीछे के रास्ते सेंधमारी कर लाखों का सामान उठा ले गये। रविवार सुबह दुकान के मालिक विश्वजीत वर्मा ने दुकान खोला तो सामान बिखरा हुआ पड़ा था, इसकी सूचना कोठीभार पुलिस को दी मौके पर पहुंचे कोठी भार S H O बिहागड़ सिंह यादव व साथ में उप निरीक्षक रामा शंकर चौधरी ने मय फोर्स के साथ घटनास्थल पर पहुंचकर जांच करके उचित कार्रवाई करने का आश्वासन दिया। इसके पूर्व भी कटहरी चौराहे पर इस तरीके से 8 बार चोरियां हो चुकी हैं। पुलिस द्वारा खुलासा एक का भी नहीं हुआ आज तक।




