Crime

मज़दूर दंपती ने सल्फास खाकर की आत्महत्या

बांदा : उत्तर प्रदेश के बांदा जिले के कोतवाली नगर थाना क्षेत्र में एक मजदूर दंपती ने सल्फास खाकर आत्महत्या कर ली।अपर पुलिस अधीक्षक लक्ष्मी निवास मिश्र ने यह जानकारी शनिवार को दी। बीती देर रात्रि हुई घटना की सूचना पर सभी अधिकारी डाग स्क्वायड फॉरेंसिक टीम के साथ मौके पर पहुंचे और जांच पड़ताल की। शवों का पंचनामा कर शनिवार को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया।

उन्होंने बताया कि मवई गांव निवासी मजदूर रामस्वरूप(30) की पत्नी प्रीति (27) ने सल्फास खा लिया था। कुछ देर बाद जानकारी होने पर पति रामरूप ने भी सल्फास की गोलियां गुटक ली। हालत खराब होने पर उन्हें उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया। जहां से उपचार हेतु कानपुर रेफर किया गया, जिनकी कानपुर जाते समय रास्ते में मृत्यु हो गई।(वार्ता)

BABA GANINATH BHAKT MANDAL  BABA GANINATH BHAKT MANDAL

Related Articles

Back to top button