Varanasi

कोटेदार अब राशन बांटने के साथ सभी प्रकार के प्रमाणपत्र संग बिजली का बिल भी कर सकेंगे जमा

  • कोटेदारों की आय बढ़ाने को सीएससी से जोड़ रही योगी सरकार
  • कॉमन सर्विस सेंटर से 100 से अधिक सेवाएं कराई जाती हैं मुहैया
  • पहले चरण में 36 कोटेदारों को दिया जा रहा प्रशिक्षण

वाराणसी : योगी सरकार कोटेदारों की आय बढ़ाने के लिए उन्हे कॉमन सर्विस सेंटर से जोड़ रही है। इसके जरिये वह अपनी दुकानों से राशन बांटने के साथ जाति, आय प्रमाणपत्र, पासपोर्ट, पैन कार्ड के लिए आवेदन और बिजली के बिल जमा कर सकेंगे। इसके लिए उन्हे योगी सरकार की ओर से प्रशिक्षण दिया जा रहा है।

पहले चरण में योजना से 36 कोटेदारों को जोड़ा गया

कॉमन सर्विस सेंटर के जिला प्रबंधक अरविंद मौर्या ने बताया कि 36 कोटेदारों को योगी सरकार की ओर से आईडी जनरेट कर दी गई है। इन सभी कोटे धारकों को सीएससी के संचालन के लिए ट्रेनिंग दी जा रहा है। कॉमन सर्विस सेंटर के जरिये 100 से अधिक सेवा मुहैया करायी जाती है, जो ग्रामीण और शहरी जनमानस से जुड़ी हैं। सीएससी प्रबंधक ने बताया कोटेदार योगी सरकार की इस योजना से जुड़कर हर माह पांच से दस हज़ार अतिरिक्त कमाई कर सकते हैं।

जिला आपूर्ति अधिकारी उमेश मिश्रा ने बताया कि जिले में 1354 कोटेदार हैं। पहले चरण में महिलाओं समेत 36 लोगों को प्रशिक्षित किया जा रहा, जिससे वे सीएससी की सेवाओं से भली भांति परिचित हो जाएं और इसका संचालन अच्छे से कर सकें। इसके बाद आगे भी अन्य इच्छुक कोटेदारों को योजना से जोड़ा जाएगा।

BABA GANINATH BHAKT MANDAL  BABA GANINATH BHAKT MANDAL

Related Articles

Back to top button