Astrology & Religion

आज का राशिफल :जानें क्या कहती है आपकी ग्रहदशाएं

मेष : पारिवारिक उत्सव में हिस्सेदारी रहेगी। यात्रा देशाटन की संभावना है। उच्च अधिकारी का सहयोग मिलेगा। व्यावसायिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। रचनात्मक प्रयास फलीभूत होंगे।

वृष : दांपत्य जीवन सुखमय होगा। मैत्री संबंध मधुर होंगे। भाईलृबहन का सहयोग मिलेगा। मन अज्ञात भय से ग्रसित रहेगा। ईश्वर की आराधना में मन लगाएं, शांति मिलेगी।

मिथुन : शिक्षा प्रतियोगिता के क्षेत्र में चल रहा प्रयास फलीभूत होगा। आर्थिक योजना सार्थकहोगी, लेकिन शाही खर्च से बचना होगा। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा।

कर्क : संतान के दायित्व की पूर्ति होगी। शिक्षा प्रतियोगिता के क्षेत्र में आशातीत सफलता मिलेगी। पारिवारिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। किसी कार्य के संपन्न होने से आत्मविश्वास बढ़ेगा।

सिंह : व्यावसायिक प्रयास फलीभूत होगा। भावुकता में नियंत्रण रखें। गृह कलह की आशंका है। स्वास्थ्य के प्रति अनदेखी न करें। संयम से काम लें। ईश्वर की आराधना में मन लगाएं।

कन्या : मैत्री संबंध मधुर होंगे। दूसरे से सहयोग लेने में सफल होंगे। संतान के संबंध में सुखद समाचार मिलेगा। व्यावसायिक प्रयास फलीभूत होगा। पारिवारिक सहयोग मिलेगा।

तुला : आर्थिक योजना फलीभूत होगी। रिश्तों में मजबूती आएगी, लेकिन दांपत्य जीवन में कुछ तनाव हो सकता है। वाणी पर संयम रखें। रचनात्मक प्रयास फलीभूत होंगे।

वृश्चिक : भावुकता में नियंत्रण रखें। व्यर्थ की उलझनें रहेंगी। स्वास्थ्य एवं प्रतिष्ठा के प्रति सचेत रहें। आर्थिक मामलों में जोखिम न उठाएं। रचनात्मक कार्यों में मन लगाएं।

धनु : उच्च अधिकारी या घर के मुखिया का सहयोग मिलेगा। जीविका के क्षेत्र में प्रगति होगी। सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। बुद्धि कौशल से किए गए कार्य में सफलता मिलेगी।

मकर : कुछ व्यर्थ की परेशानियां व तनाव मिल सकता है। चंद्रमा का पूजन आपके लिए हितकर होगा।व्यावसायिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। गृह उपयोगी वस्तुओं में वृद्धि होगी।

कुंभ  : शिक्षा प्रतियोगिता के क्षेत्र में किया गया श्रम सार्थक होगा। व्यावसायिक योजना फलीभूत होगी। शासन सत्ता से सहयोग लेने में सफल होंगे। किया गया पुरुषार्थ सार्थक होगा।

मीन : किसी कार्य के संपन्न होने से आत्मविश्र्वास में वृद्धि होगी। उपहार या सम्मान में वृद्धि होगी। रिश्तों में मजबूती आएगी। आर्थिक प्रयासों को गति मिलेगी। नए संबंध बनेंगे।

BABA GANINATH BHAKT MANDAL  BABA GANINATH BHAKT MANDAL

Related Articles

Back to top button