Crime

अपहृत किशोरी को किया बरामद

सारनाथ,वाराणसी। सारनाथ थाना अंतर्गत अपहृत नाबालिग को पुलिस टीम ने सर्विलांस व मोबाइल लोकेशन के आधार पर बरामद कर अभियुक्त को गिरफ्तार किया।

जानकारी के अनुसार एक दिसंबर को पीड़िता के पिता ने स्थानीय थाने पर गुमशुदगी दर्ज करायी थी। पिता ने बताया कि बेटी घर से बाजार सब्जी लेने गई थी तब से गायब थी। थाना प्रभारी घटना को गंभीरता से लिया और जांच शुरु की। सविर्लास व फोन लोकेशन के आधार पर अपहरणकर्ता को नख्खी घाट पुल के पास से गुरुवार की सुबह दबोचा और नाबालिग को बरादम किया।

थाना प्रभारी सारनाथ धर्मपाल सिंह ने बताया कि अपहरणकर्ता मूल रूप से चांदपुर जिला कटिहार बिहार का रहने वाला है। नाम रोशन मंडल पिता रामचंद्र मंडल है, यहां पर रहकर फेरी का काम करता था।

BABA GANINATH BHAKT MANDAL  BABA GANINATH BHAKT MANDAL

Related Articles

Back to top button