Politics

केजरीवाल ने किया यूपी पंचायत चुनाव लड़ने का ऐलान

नई दिल्ली : आम आदमी पार्टी (आप) अब उत्तर प्रदेश में पंचायत चुनाव लड़ने की तैयारी में जुट गई है। आप के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने ऐलान कर दिया है कि उनकी पार्टी यूपी में होने वाले पंचायत चुनाव में प्रतिभाग करेगी। लंबे समय से पार्टी के वरिष्ठ नेता संजय सिंह यूपी में लगाता योगी सरकार को घेरने में जुटे हैं। साथ ही आप का जनाधार बढ़ाने की पुरजोर कोशिश की गई है। अब साल 2022 में होने वाले यूपी विधानसभा चुनावों से पहले पंचायत चुनावों में भाग लेकर पार्टी अपनी ताकत भी राज्य में आजमाएगी।
यूपी में होने वाले पंचायत चुनावों को आम आदमी पार्टी पूरी गंभीरता के साथ लड़ना चाहती है। आप के वरिष्ठ नेता और दिल्ली में कैबिनेट मंत्री राजेंद्र पाल गौतम को चुनाव पर्यवेषक बनाया गया है। इसके साथ ही राखी डिप्टी स्पीकर राखी बिड़लान और विधायक सुरेंद्र कुमार को प्रदेश सह प्रभारी बनाया गया है।

यूपी में बढ़ते अपराध पर योगी सरकार को जमकर घेरा
यूपी में बढ़ रहे अपराध को लेकर योगी सरकार को घेरने में संजय सिंह के साथ इन नेताओं ने भी अहम भूमिका निभाई है। जानकारी के लिए आपको बता दें कि संजय सिंह आम आदमी पार्टी के उत्तर प्रदेश के प्रभारी और राज्य सभा सांसद हैं। वहीं राजेंद्र पाल गौतम दिल्ली सरकार में सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग, अनुसूचित जाति/जनजाति विभाग, रजिस्ट्रार ऑफ को-आपरेटिव सोसाइटीज मंत्री हैं।

राखी बिड़लान इस समय है डिप्टी स्पीकर
राखी बिड़लान इस समय दिल्ली विधानसभा की डिप्टी स्पीकर हैं। इससे पहले वो केजरीवाल सरकार में मंत्री पद संभाल चुकी हैं। साल 2013-14 में वो महिला एवं बाल विकास मंत्री भी रहीं हैं। राखी ने अपने राजनीतिक करियर की शुरुआत साल 2013 में आम आदमी पार्टी के टिकट पर चुनाव लड़कर की थी। उन्होंने कांग्रेस के चार बार के विधायक राज कुमार को मात दी थी। वर्तमान में ये मंगोल पुरी विधानसभा से विधायक हैं। वहीं सुरेंद्र कुमार गोकलपुर विधानसभा क्षेत्र से आप के विधायक हैं।

BABA GANINATH BHAKT MANDAL  BABA GANINATH BHAKT MANDAL

Related Articles

Back to top button