लखनऊ : न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरे टी-20 मैच में स्वाभाव से विपरीत धैर्यपूर्ण बल्लेबाजी कर भारत के सिर जीत का सेहरा बांधने वाले प्लेयर आफ द मैच सूर्य कुमार यादव ने कहा कि चुनौतियों से भरे विकेट पर संयम से बल्लेबाजी करना काम आया।
इकाना स्टेडियम पर रविवार को खेले गये मैच के बाद सूर्य कुमार ने कहा “ इकाना की विकेट पर गेंद तेजी से घूम रही थी। यहां की परिस्थितियों के अनुकूल ढलना बहुत महत्वपूर्ण था। मुझे यह सुनिश्चित करना था कि मैं अंत तक बल्लेबाजी करूँ। मैंने नहीं देखा कि गेंद कहाँ गई। निश्चित रूप से यह एक चुनौतीपूर्ण विकेट था। हमें अंत में बस एक हिट की जरूरत थी और खुद को शांत करना बहुत महत्वपूर्ण था। इससे पहले कि मैं विजयी रन बना पाता, हार्दिक मेरे पास आए और मुझसे कहा कि तुम इस गेंद पर विजयी रन मारोगे। कप्तान की बात ने मुझे बहुत आत्मविश्वास दिया और मै यह कर पाया।”(वार्ता)



