Sports

कौस्तुव चटर्जी बने भारत के 78वें ग्रैंडमास्टर

नयी दिल्ली : कोलकाता के 19 वर्षीय शतरंज खिलाड़ी कौस्तुव चटर्जी भारत के 78वें ग्रैंडमास्टर बन गये हैं। कौस्तुव पश्चिम बंगाल से आने वाले 10वें ग्रैंडमास्टर भी हैं।कौस्तुव ने शनिवार को यहां एमपीएल राष्ट्रीय शतरंज चैंपियनशिप के 10वें राउंड में ग्रैंडमास्टर मित्रभा गुहा के साथ ड्रॉ खेलकर ग्रैंडमास्टर बनने का आखिरी मानक पूरा किया।

आयोजकों द्वारा रविवार को जारी एक विज्ञप्ति में इसकी जानकारी दी गयी।किसी शतरंज खिलाड़ी को ग्रैंडमास्टर बनने के लिये कम से कम 2500 फिडे रेटिंग हासिल करनी होती है। साथ ही उसे कम के कम तीन ‘ग्रैंडमास्टर नॉर्म’ अपने हित में करने होते हैं।कौस्तुव ने अपना पहला ग्रैंडमास्टर नॉर्म अक्टूबर 2021 में बंगलादेश में एक ग्रैंडमास्टर शतरंज टूर्नामेंट में हासिल किया था, जबकि उनका दूसरा ग्रैंडमास्टर नॉर्म उन्हें नवंबर 2022 में एशियाई चैंपियनशिप में मिला था।कौस्तुव ने 2500 फिडे रेटिंग अगस्त 2022 में प्राप्त की। वह फिलहाल राष्ट्रीय शतरंज चैंपियनशिप के 10 चरण पूरे होने के बाद ग्रैंडमास्टर अभिजीत गुप्ता के साथ शीर्ष पर चल रहे हैं।(वार्ता)

BABA GANINATH BHAKT MANDAL  BABA GANINATH BHAKT MANDAL

Related Articles

Back to top button